{"_id":"620d2144cef7013a635fa2fc","slug":"ind-vs-wi-bcci-to-allow-20000-odd-spectators-at-eden-gardens-for-3rd-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: आखिरी टी-20 मैच में फैंस की वापसी, BCCI ने 20 हजार दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: आखिरी टी-20 मैच में फैंस की वापसी, BCCI ने 20 हजार दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
Wed, 16 Feb 2022 09:42 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:42 PM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों के बीच आज यानी बुधवार को पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि शुरू के दोनों मुकाबलों में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर रोक है लेकिन तीसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
eden gardens
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों के बीच आज यानी बुधवार को पहला मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के सभी मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जाएंगे। हालांकि शुरू के दोनों मुकाबलों में स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर रोक है लेकिन तीसरे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 20 फरवरी को होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए 20000 दर्शकों को ईडन गार्डंस पर प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है लेकिन इनमें अधिकांश बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सदस्य होंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तरफ से सीएबी प्रमुख अविषेक डालमिया को लिखे ई-मेल में कहा गया, "आपके अनुरोध के बाद अन्य पदाधिकारियों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 में दर्शकों को प्रवेश दिया जा सकता है।’’
विज्ञापन
इसके लिए कैब अपने सदस्यों और मान्य ईकाइयों को मुफ्त टिकट जारी करेगा। डालमिया ने कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के शुक्रगुजार हैं। इससे कैब आजीवन सहयोगियों, सालाना और मानद् सदस्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकेगा।’’
इससे पहले गांगुली ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की जोखिम से बचने के लिए दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद डालमिया ने 70 प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति देने की गुजारिश की थी। पहले दो टी-20 मैचों में 2000 के करीब दर्शकों को कारपोरेट बॉक्स और डॉक्टर बी सी रॉय क्लब हाउस के ऊपरी दर्जे में प्रवेश की अनुमति दी गई है। पहले दो मैचों के मैच पास सिर्फ प्रायोजकों के लिए हैं।