IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री
India Squad for West Indies 2023 ODI and Test : वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। हालांकि, अभी टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया गया है। रहाणे के टेस्ट में उप-कप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रहाणे टेस्ट में भारत के अगले कप्तान होंगे?
रहाणे के टेस्ट में उपकप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं। पुजारा को उनके खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है। फरवरी 2019 से लेकर अब तक पुजारा ने टेस्ट की 35 पारियों में 29.98 की साधारण औसत से 1769 रन बनाए थे। इसमें एक शतक शामिल है।
इसके अलावा यह भी देखने वाली बात है कि युवा ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टेस्ट टीम में एंट्री हुई है। केएस भरत और ईशान किशन टेस्ट में भारत के विकेटकीपर होंगे। मोहम्मद शमी को टेस्ट और वनडे दोनों टीम से आराम दिया गया है। अश्विन, जडेजा और अक्षर पर स्पिन का दारोमदार होगा। वहीं, शार्दुल, मुकेश, सिराज, उनादकट और नवदीप पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
NEWS - India’s squads for West Indies Tests and ODI series announced.
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
TEST Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Yashasvi Jaiswal, Ajinkya Rahane (VC), KS Bharat (wk), Ishan Kishan (wk), R Ashwin, R Jadeja, Shardul Thakur, Axar Patel, Mohd.… pic.twitter.com/w6IzLEhy63
वनडे में ऋतुराज और सैमसन की वापसी
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
India’s ODI Squad: Rohit Sharma (Capt), Shubman Gill, Ruturaj Gaikwad, Virat Kohli, Surya Kumar Yadav, Sanju Samson (wk), Ishan Kishan (wk), Hardik Pandya (VC), Shardul Thakur, R Jadeja, Axar Patel, Yuzvendra Chahal, Kuldeep Yadav, Jaydev Unadkat, Mohd. Siraj, Umran Malik, Mukesh… pic.twitter.com/PGRexBAGFZ
— BCCI (@BCCI) June 23, 2023
टी20 टीम का नहीं हुआ एलान
रोहित-कोहली की टी20 टीम से हो सकती है अनदेखी
इसके अलावा काफी समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मोहित शर्मा को भी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। आईपीएल में मोहित ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली को एक-बार फिर टी20 टीम से बाहर रखा जा सकता है, जबकि शमी के अलावा सिराज को भी वर्कलोड और आगामी वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है।
भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद करीब एक महीने का ब्रेक मिला। 12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहला और दूसरा वनडे (29 जुलाई) बारबाडोस में, जबकि तीसरा वनडे एक अगस्त को त्रिनिदादा में खेला जाएगा।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी। पहला टी20 त्रिनिदाद में, दूसरा टी20 छह अगस्त को गयाना में, तीसरा टी20 आठ अगस्त को गयाना में, चौथा टी20 12 अगस्त को फ्लोरिडा में और पांचवां टी20 13 अगस्त को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा। यानी यूएसए में भी दो टी20 खेले जाएंगे। अगला टी20 वर्ल्ड कप यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में ही खेला जाना है।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) June 12, 2023
2️⃣ Tests
3️⃣ ODIs
5️⃣ T20Is
Here's the schedule of India's Tour of West Indies 🔽#TeamIndia | #WIvIND pic.twitter.com/U7qwSBzg84