फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Virat Kohli furious on vice captain Hardik Pandya during first ODI against Sri Lanka

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान आगबबूला हुए कोहली, उपकप्तान हार्दिक पर भड़के पूर्व कप्तान

Wed, 11 Jan 2023 10:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 11 Jan 2023 10:01 PM IST
सार

कोहली ने अपने करियर का 45वां शतक लगाया। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 73 शतक हो गए। उन्होंने शतक लगाने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने लगातार दूसरे वनडे में शतक लगाया है।

विज्ञापन
IND vs SL Virat Kohli furious on vice captain Hardik Pandya during first ODI against Sri Lanka
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन से हराया। गुवाहाटी में मंगलवार (10 जनवरी) को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 113 रन की शानदार पारी खेली। इस मैच के दौरान विराट को दो बार जीवनदान मिला और एक बार वह रन आउट होने से बच गए।
विज्ञापन


इस मुकाबले में भारतीय पारी के 43वें ओवर में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। विराट ने कसुन रजिथा की गेंद पर ऑन-साइड में एक शॉट खेला। उन्होंने तेजी से एक रन पूरा कर लिया। वह दूसरा रन लेना चाहते थे। इसके लिए कोहली आधी पिच तक पहुंच गए थे, लेकिन हार्दिक रन नहीं लेना चाहते थे। उन्होंने रन लेने से इंकार कर दिया। विराट फिर वापस क्रीज पर लौट गए। वह हार्दिक को गुस्से में देखने लगे। टीम इंडिया के मौजूदा उपकप्तान हार्दिक उनसे नजर बचाते नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


47वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर विराट ने अपना शतक पूरा किया। कोहली को अपनी पारी के दौरान दो जीवनदान भी मिले। 52 और 81 रन के स्कोर पर उनके कैच छूटे। कोहली ने अपने करियर का 45वां शतक लगाया। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब कुल 73 शतक हो गए। उन्होंने शतक लगाने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। विराट ने लगातार दूसरे वनडे में शतक लगाया है। 10 दिसंबर को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी 113 रन बनाए थे।

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ यह वनडे में नौवां शतक है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर (आठ शतक) को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, सचिन का किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नौ शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed