{"_id":"6566f204ac9f1b2f1c027666","slug":"ind-vs-sl-team-india-tour-sri-lanka-next-year-will-participate-in-t20-and-odi-series-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित श्रीलंका के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, टी20 और वनडे सीरीज में लेगी हिस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित श्रीलंका के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, टी20 और वनडे सीरीज में लेगी हिस्सा
Wed, 29 Nov 2023 01:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:40 PM IST
सार
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने प्रतिबंधित कर दिया है। इस कारण उससे अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी भी वापस ले लगी है। अब यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में होगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और दासुन शनाका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट अगले साल श्रीलंका के दौरे पर जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी क्रिकेट कैलेंडर के जरिए इस बारे में पता चला है। भारतीय टीम वहां तीन
टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। संकट से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को इससे काफी फायदा हो सकता है। श्रीलंका पर इसी महीने आईसीसी ने प्रतिबंध लगाया। हालांकि, वह द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा ले सकता है।
श्रीलंका क्रिकेट में सरकारी हस्तक्षेप के कारण आईसीसी ने प्रतिबंधित कर दिया है। इस कारण उससे अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी भी वापस ले लगी है। अब यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में होगा। प्रतिबंध के बावजूद श्रीलंका की राष्ट्रीय टीमों (पुरुष और महिला) को अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताएं पूरी करने की अनुमति है। श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी 2024 कैलेंडर के अनुसार, भारत को जुलाई-अगस्त के दौरान वनडे और टी20 सीरीज के लिए यात्रा करनी है।
विज्ञापन
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी खेलेगा श्रीलंका
श्रीलंका पुरुष टीम को 2024 में 52 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इस दौरान टीम 10 टेस्ट, 21 वनडे और 21 टी20 खेलेगी। इसमें वो मैच शामिल नहीं है जो श्रीलंका की टीम टी20 विश्व कप के दौरान खेलेगी। भारत के अलावा श्रीलंका को इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इंग्लैंड के बाद टीम नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलआफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी।