फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Rohit Sharma can match Babar Azam big record chance to overtake Virat Kohli

IND vs SL: बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं रोहित शर्मा, कोहली से आगे निकलने का मौका

Wed, 23 Feb 2022 09:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Feb 2022 09:08 PM IST
सार

रोहित शर्मा पिछले कुछ सालों में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से एक रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली हैं।

विज्ञापन
IND vs SL Rohit Sharma can match Babar Azam big record chance to overtake Virat Kohli
बाबर आजम, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा पिछले कुछ सालों में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक रन बनाने वालों में से एक रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में रोहित फिलहाल तीसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली हैं। गुरुवार (24 फरवरी) को जब रोहित श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेंगे तो उनकी नजर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के एक रिकॉर्ड पर होगी।
विज्ञापन


भारत और श्रीलंका की टीमें लखनऊ में आमने-सामने होंगी। इसके बाद बचे हुए दो टी20 मुकाबले धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे। पहले टी20 में रोहित अगर 63 रन बना लेते हैं तो वे बतौर कप्तान सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में रोहित पाकिस्तानी स्टार बाबर की बराबरी कर लेंगे। बाबर ने बतौर कप्तान 26 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। रोहित ने 25 पारियों में 937 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी कप्तान ने बतौर कप्तान सबसे तेजी से 1000 रन बनाने के लिए कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बाबर ने उनसे चार पारियां कम खेलकर इस आंकड़े को छुआ था। रोहित कप्तान के तौर पर 26 पारी में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL Rohit Sharma can match Babar Azam big record chance to overtake Virat Kohli
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला
रोहित के पास मार्टिन गुप्टिल और कोहली को पीछे छोड़ने का भी मौका होगा। गुप्टिल के नाम सबसे ज्यादा 3299 रन हैं। इस मामले में कोहली दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 3296 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 3263 रन हैं। वे अगर अगले मुकाबले में 37 रन बना लेते हैं तो सबसे ज्यादा रन के मामले में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

सबसे ज्यादा रन के अलावा रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं। उनके निशाने पर मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड है। गुप्टिल ने 112 मैचों में 165 छक्के लगाए हैं। वहीं, रोहित ने 122 मैचों में 154 छक्के उड़ाए हैं। वे टी20 सीरीज में 12 छक्के लगाते ही गुप्टिल से आगे हो जाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच छक्के
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 112 165
रोहित शर्मा भारत 122 154
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 79 124
इयॉन मॉर्गन इंग्लैंड 115 120
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 88 113
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed