फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Mohammed Siraj wreaked havoc in the Asia Cup 2023 final took five wickets haul first time in ODI

Asia Cup: सिराज ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों काे किया आउट; वनडे करियर में हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 17 Sep 2023 06:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

IND vs SL Mohammed Siraj: एशिया कप के फाइनल में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ।

विज्ञापन
IND vs SL Mohammed Siraj wreaked havoc in the Asia Cup 2023 final took five wickets haul first time in ODI
मोहम्मद सिराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। रविवार (17 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। लंकाई टीम 50 रन पर सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाकर मैच और टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने छह विकेट हासिल किए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन दिए।
विज्ञापन


श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उसे पहला झटका दिया। उन्होंने कुसल परेरा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। परेरा खाता भी नहीं खोल पाए। उनके बाद आउट होने वाले बल्लेबाजों की लाइन लग गई और 12 रन के अंदर टीम के छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

IND vs SL Mohammed Siraj wreaked havoc in the Asia Cup 2023 final took five wickets haul first time in ODI
सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
सिराज की कातिलाना गेंदबाजी
बुमराह ने विकेट के मामले में टीम का खाता खोला। इसे आगे बढ़ाने का काम मोहम्मद सिराज ने किया। उन्होंने अपने दूसरे और पारी के चौथे ओवर में चार विकेट ले लिए। श्रीलंकाई बल्लेबाज पिच पर जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह पवेलियन लौट गए। सिराज ने पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका और धनंजय डी सिल्वा को एक ही ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद अपने तीसरे और पारी के छठे ओवर में दासुन शनाका को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल कर ली। सिराज ने 10 गेंद के अंदर पांच विकेट ले लिए। सिराज ने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस को आउट कर छठी सफलता हासिल की।

IND vs SL Mohammed Siraj wreaked havoc in the Asia Cup 2023 final took five wickets haul first time in ODI
सिराज का कहर - फोटो : सोशल मीडिया
सिराज के विकेट
  • पहला: चौथे ओवर की पहली गेंद पर सिराज ने निसांका को आउट कर दिया। निसांका बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा को कैच थमा दिया। वह चार गेंद पर दो रन ही बना सके।
  • दूसरा: इस टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले सदीरा समरविक्रमा भी इस मुकाबले में फेल हो गए। उन्हें सिराज ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। समरविक्रमा खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
  • तीसरा: चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज को तीसरी सफलता मिली। इस बार उनका शिकार चरिथ असलंका बने। उन्होंने कवर की ओर शॉट खेला और ईशान किशन ने शानदार कैच लिया। असलंका खाता नहीं खोल पाए।
  • चौथा: धनंजय डी सिल्वा सिराज के चौथे शिकार बने। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर डी सिल्वा सिराज की आउटस्विंगर को ठीक से नहीं खेल पाए और गेंद विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों में चली गई। डी सिल्वा ने दो गेंद पर चार रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया।
  • पांचवां: छठे ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने पांचवीं सफलता हासिल की। उन्होंने वनडे करियर में पहली बार किसी मैच में पांच विकेट लिया। सिराज का शिकार इस बार श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका बने। शनाका ने चार गेंदों का सामना किया। वह खाता खोले बगैर क्लीन बोल्ड हो गए।
  • छठा: सिराज श्रीलंकाई पारी के 12वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिंस को आउट कर मेजबान टीम को बड़ा झटका दिया। मेंडिस 34 गेंद पर 17 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन

IND vs SL Mohammed Siraj wreaked havoc in the Asia Cup 2023 final took five wickets haul first time in ODI
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबो में सिराज ने बनाया रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज भारत के लिए साल 2002 के बाद से शुरुआती 10 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने श्रीलंकाई पारी के 10 ओवर के अंदर पांच विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने जवागल श्रीनाथ, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। श्रीनाथन ने 2003 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 2013 में पोर्ट ऑफ स्पेन में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट हासिल किए थे। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 2022 में इंग्लैंड के ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट झटके थे।

सिराज के वनडे करियर के 50 विकेट पूरे
सिराज ने अपने वनडे करियर के 50 विकेट पूरे कर लिए। वह सबसे कम गेंदों में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सिराज ने 1002 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ। इस मामले में पहले स्थान पर श्रीलंका के अजंथा मेंडिस है। उन्होंने 847 गेंद में ही 50 विकेट ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed