फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Match report and highlights as india beat sri lanka by 41 run in asia cup 2023 super 4 match

IND vs SL: भारत ने रोका श्रीलंका का विजय रथ; 41 रन से हराया, रोहित और कुलदीप ने किया कमाल

Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
सार

पाकिस्तान के बाद श्रीलंका पर जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइल में जगह बना ली है। अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान या श्रीलंका से होगा। 
 

विज्ञापन
IND vs SL Match report and highlights as india beat sri lanka by 41 run in asia cup 2023 super 4 match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप 2023 के सुपर चार ग्रुप में अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो चुकी है।
विज्ञापन


Image

भारत की पारी में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 65 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिथ वेलालगे ने गिल को क्लीन बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। अगले ओवर में उन्होंने विराट कोहली को भी तीन रन के स्कोर पर आउट कर दिया और अपने तीसरे ओवर में वेलालगे ने रोहित को भी बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। आउट होने से पहले रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। एशिया कप में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। वनडे में यह उनका 51वां अर्धशतक था।

IND vs SL Match report and highlights as india beat sri lanka by 41 run in asia cup 2023 super 4 match
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके
91 रन पर भारत के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और लोकेश राहुल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। वेलालगे ने लोकेश राहुल को 39 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। कुछ समय बाद ईशान किशन भी 61 गेंद में 33 रन की जुझारू पारी खेलने के बाद चरिथ असलांका का शिकार बने। अगला ओवर वेलालगे के स्पेल का आखिरी ओवर था और उन्होंने आखिरी गेंद में हार्दिक पांड्या को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वेलालगे ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। 

रवींद्र जडेजा भी 19 गेंद में चार रन बनाकर असालंका का शिकार बने। इसके बाद असालंका ने बुमराह को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर कुलदीप भी खाता खोले बिना आउट हो गए। 186 रन पर भारत के नौ विकेट गिर गए थे। ऐसे में सिराज और अक्षर ने आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 213 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे के पांच विकेट के अलावा चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। महीष तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। इस पारी में सभी विकेट स्पिन गेंदबाजों ने ही लिए।

IND vs SL Match report and highlights as india beat sri lanka by 41 run in asia cup 2023 super 4 match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई
214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में पाथुम निसांका को आउट कर दिया। वह सिर्फ छह रन बना सके। इसके बाद उन्होंने कुसल मेंडिस को भी 15 के निजी स्कोर पर चलता किया। वहीं, सिराज ने करुणारत्ने का विकेट लिया। 25 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद श्रीलंकाई टीम संघर्ष कर रही थी। ऐसे में सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका ने साझेदारी कर भारत की परेशानी बढ़ाई, लेकिन कुलदीप ने समरविक्रमा को आउट कर साझेदारी तोड़ी। असालंका भी कुलदीप का शिकार बने। दसून शनाका को जडेजा ने नौ रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 

IND vs SL Match report and highlights as india beat sri lanka by 41 run in asia cup 2023 super 4 match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
99 रन पर श्रीलंका के छह विकेट गिर गए थे। इसके बाद धनंजय डे सिल्वा ने दुनिथ वेलालगे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय टीम की धड़कने बढ़ा दीं। हालांकि, जडेजा ने धनंजय को आउट कर भारत की जीत तय कर दी। धनंजय 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीक्ष्णा को हार्दिक ने आउट किया और कुलदीप ने अपने आखिरी ओवर में रजिता और पाथिराना को आउट कर श्रीलंका की पारी 172 रन पर समेट दी। वेलालगे 42 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट कुलदीप यादव ने लिए। बुमराह और जडेजा को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed