{"_id":"61fb9c1275b0cf2fce75126a","slug":"ind-vs-sl-india-and-sri-lanka-will-play-pink-ball-test-in-bengaluru-confirms-bcci-president-sourav-ganguly","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे विराट कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: भारत-श्रीलंका के बीच बेंगलुरू में खेला जाएगा डे-नाइट टेस्ट मैच, बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे विराट कोहली
Thu, 03 Feb 2022 02:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 03 Feb 2022 02:40 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज का एक मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा जो डे-नाइट होगा। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा गुरुवार को की गई है। श्रीलंकाई टीम इसी महीने के आखिरी में भारत दौरे पर आएगी और यहां दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
डे-नाइट टेस्ट मैच
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज का एक मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा जो डे-नाइट होगा। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली द्वारा गुरुवार को की गई है। श्रीलंकाई टीम इसी महीने के आखिरी में भारत दौरे पर आएगी और यहां दो टेस्ट मैच और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
गांगुली ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, "हां, पिंक बॉल टेस्ट बेंगलुरु में होगा। हमने अभी तक श्रीलंका श्रृंखला के लिए सभी स्थानों पर फैसला नहीं किया है, लेकिन इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।"
विज्ञापन
यह भारत में तीसरा डे-नाइट टेस्ट होगा। इससे पहले भारतीय टीम ने सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता में पिंक बॉल टेस्ट खेला था और फिर दूसरा मैच 2021 में अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली पहली बार टीम के कप्तान नहीं होंगे और बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतरेंगे। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में बीसीसीआई ने अभी तक नए कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया है।
भारतीय टीम श्रीलंका सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार से सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच छह फरवरी को अहमदाबाद में पहला वनडे खेला जाएगा जो भारतीय टीम का 1000वां वनडे मैच भी होगा। हालांकि कोविड की वजह से दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी।