फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: Hardik Pandya removed from captaincy and vicecaptaincy as well, team management took a big decision

IND vs SL: कप्तानी छोड़ो, उप-कप्तानी से भी कटा हार्दिक पांड्या का पत्ता, टीम मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 18 Jul 2024 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 18 Jul 2024 09:06 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर नजर डालें तो उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 16 मैचों में कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में टीम को 10 मुकाबलों में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का पांड्या हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन
IND vs SL: Hardik Pandya removed from captaincy and vicecaptaincy as well, team management took a big decision
रोहित और हार्दिक - फोटो : BCCI/ICC

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए गुरुवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई। टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है जबकि वनडे टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह मिली है। 
विज्ञापन


गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
श्रीलंका के खिलाफ घोषित किए गए टी20 स्क्वॉड में नेतृत्व का जिम्मा टी20 क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपा गया है। वहीं, शुभमन गिल टी20 और वनडे सीरीज में उप-कप्तानी करते नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक टी20 की कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने सूर्या को यह जिम्मेदारी सौंपकर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन


सूर्या का कप्तानी करियर
सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम का सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नेतृत्व किया है। इनमें भारत को पांच में जीत और दो मुकाबलों में हार मिली है। सूर्या ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तानी का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के जरिए किया था। इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नेतृत्व का मौका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मुकाबलों में पांड्या संभाल चुके कप्तानी
वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर नजर डालें तो उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 16 मैचों में कमान संभाली है। उनके नेतृत्व में टीम को 10 मुकाबलों में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, एक मुकाबला टाई रहा है। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का पांड्या हिस्सा रहे थे। इस दौरान वह उप-कप्तान की जिम्मेादारी संभालते दिखे थे।


हार्दिक पांड्या के डिमोशन का क्या है कारण?
स्टार ऑलराउंडर वनडे विश्व कप 2023 में टखने की चोट के बाद लंबे समय तक ब्रेक पर रहे थे। उन्होंने आईपीएल के साथ वापसी की थी। इतना ही नहीं, इससे पहले भी पांड्या अक्सर चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर रहे हैं। पांड्या वर्तमान में भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। माना जा रहा है कि टीम प्रबंधन ने उनके कार्यभार को मैनेज करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में सूर्या की कप्तानी में खेलती नजर आ सकती है। इसकी तैयारी टीम मैनेजमेंट ने अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed