{"_id":"68d7a30ac6ef60dcc807493a","slug":"ind-vs-sl-asia-cup-2025-rinku-singh-hilarious-dig-at-arshdeep-singh-video-goes-viral-after-super-over-jitesh-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: 'पागल हो गया है क्या?' रिंकू सिंह का अर्शदीप पर मजेदार तंज वायरल, जितेश बोले- चल निकल यहां से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: 'पागल हो गया है क्या?' रिंकू सिंह का अर्शदीप पर मजेदार तंज वायरल, जितेश बोले- चल निकल यहां से
Sat, 27 Sep 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Sep 2025 02:11 PM IST
सार
ये पल इतना वायरल हुआ कि सोशल मीडिया में लोग इसे शेयर करने लगे। इस मजाकिया वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
सुपर ओवर में जीत के बाद मजेदार पल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के सुपर 4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। उस जीत के जश्न में एक मजेदार वीडियो वायरल हुआ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और जितेश शर्मा के बीच जीत के बाद हल्की-फुल्की और मजेदार नोक-झोंक हुई। इसमें रिंकू ने अर्शदीप पर मजेदार तंज किया और इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
रिंकू-अर्शदीप-जितेश के मजेदार पल
वीडियो में रिंकू ने कहा, 'सुपर ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट लिए, किसने लिए जी?' इस पर जितेश और अर्शदीप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, 'पागल वागल हो गया है क्या?' इसके बाद रिंकू ने हंसते हुए कहा, 'पुछना तो पड़ेगा न?' फिर अर्शदीप कहते हैं, 'ये क्या बोले जा रहा है?' इसके बाद रिंकू स्टाइल से बोलते हैं, 'गुस्सा हो गया यार...नहीं यार तू गुस्सा हो गया यार।' इसके बाद जितेश और अर्शदीप रिंकू से बोलते हैं, 'चल निकल यहां से।' फिर तीनों हंसने लगते हैं। ये पल इतना वायरल हुआ कि सोशल मीडिया में लोग इसे शेयर करने लगे। इस मजाकिया वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Rinku Singh: "Super Over me Arshdeep ne 2 wickets liye ji… kisne liye ji" 😂😂 🔥#AsiaCup #INDvsSL #AsiaCup2023 pic.twitter.com/3IStIWSxwL
— Ajay Yadav (@AjayYad05355174) September 27, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो के पीछे का राज
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में शादाब जकाती नाम के एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के कुछ इसी प्रकार के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। कई सेलिब्रिटीज ने इस वीडियो को कॉपी भी किया था। रिंकू सिंह भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं, अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल भी कुछ हल्का दिखा। फाइनल में 28 सितंबर को भारत का सामना पाकिस्तान से है।

अर्शदीप का संघर्ष और सफलता
श्रीलंका से मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने पहले दो ओवरों में 26 रन दिए बिना विकेट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने वापसी की और तीसरे ओवर में कमिंदु मेंडिस को आउट किया और अपने अंतिम ओवर में मात्र 11 रन दिए। जब यह मुकाबला सुपर ओवर तक गया, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अर्शदीप को गेंद सौंपी। दबाव के माहौल में उन्होंने कुसल परेरा और दासुन शनाका को आउट कर सिर्फ दो रन बनाने दिया। भारत ने तीन रन बनाकर सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर मैच जीत लिया।

आगे की तैयारी और फाइनल का रोमांच
अब भारत अगले मुकाबले में पाकिस्तान से फाइनल में भिड़ेगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज होने वाला है। भारत इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को पहले ही दो बार हरा चुका है।