फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players

IND vs SL: भारत के सामने फाइनल में पांच साल का खिताबी सूखा खत्म करने का लक्ष्य, ट्राॅफी से बढ़ेगा टीम का मनोबल

Sun, 17 Sep 2023 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023 Final Preview: भारत ने यह टूर्नामेंट छह बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में विजेता रही है। पिछले साल यूएई में यह टूर्नामेंट टी20 में खेला गया था जिसमें श्रीलंका जीता था।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम रविवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्रबल दावेदार होगी, जिसमें वह पांच साल से बहुदेशीय टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीतने के सूखे को खत्म करने के लिए बेताब होगी। एशिया कप में खिताबी जीत अगले महीने शुरू होने वाले विश्व कप से पहले टीम का मनोबल बढ़ाने में अहम होगी।
विज्ञापन


हालांकि, मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। सात बार की चैंपियन भारतीय टीम का छह बार की विजेता श्रीलंका के साथ यह इस टूर्नामेंट का आठवां फाइनल होगा। फाइनल मैच दोपहर तीन बजे शुरू होगा, जबकि टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर ढाई बजे होगा।
विज्ञापन

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल - फोटो : अमर उजाला
भारत ने यह टूर्नामेंट छह बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में विजेता रही है। पिछले साल यूएई में यह टूर्नामेंट टी20 में खेला गया था जिसमें श्रीलंका जीता था। भारतीय टीम ने पिछले पांच वर्षो में कोई खिताब नहीं जीता है जिससे रविवार को उसके लिए अपनी कैबिनेट में एक और ट्रॉफी शामिल करने का अच्छा मौका होगा।

भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अंतिम खिताब 2018 में जीता था जब रोहित की टीम ने दुबई में एशिया कप में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था। इस जीत के बाद से भारत महत्वपूर्ण मैचों और मौकों पर महारत हासिल करने में नाकाम रहा। भारत 2019 वनडे विश्व कप और 2022 टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा। 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उसे न्यूजीलैंड से और 2023 डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली। पिछले साल के एशिया कप में भी टीम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में विफल रही जिसमें श्रीलंका ने खिताब जीता जो टी20 प्रारूप में खेला गया था।

भारत अपनी क्रिकेट परंपरा पर गर्व करता है जिससे यह निश्चित रूप से काफी खराब रिकॉर्ड है और अब टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित के साथ कुछ नया चलन स्थापित करना चाहेगी। भारतीय टीम को विश्वास है कि उसके पास रविवार को एक और ट्रॉफी अपनी कैबिनेट में शामिल करने का शानदार मौका है।
विज्ञापन

विराट-हार्दिक से होगी बल्लेबाजी मजबूत

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को सुपर फोर मैच में अपने पांच मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया था जो अब फाइनल में वापसी करेंगे। टीम को इस मैच में छह रन की हार मिली थी। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की फाइनल में वापसी से बल्लेबाजी इकाई निश्चित रूप से मजबूत होगी जो बांग्लादेश के स्पिनरों के खिलाफ जूझती दिखी थी।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शीर्ष स्तरीय शतकीय पारी खेली, लेकिन बाकी अन्य बल्लेबाज मध्य के ओवरों में स्ट्राइक अच्छी तरह रोटेट नहीं कर सके जिससे निचले क्रम के सामने बड़ा लक्ष्य बचा था। इस मैच से यह भी साफ दिखा कि भारत को अपनी इस समस्या पर भी काम करना होगा कि शुरुआती विकेट झटकने के बावजूद वह प्रतिद्वंद्वी टीम को समेटने में असफल रहा।

भारत ने बांग्लादेश के 59 रन पर चार विकेट झटक लिए थे, लेकिन उसके गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में काफी रन दे दिए जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम 265 रन का अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी से यह समस्या सुलझ जाएगी जब ये रविवार के मैच में वापसी करेंगे।

अक्षर के कवर के लिए सुंदर

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन उनकी चोट चिंता का विषय हैं। टीम प्रबंधन ने फाइनल के लिए उनके कवर के तौर पर ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को बुला भी लिया है जो बंगलूरु में एशियाई खेलों की टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे। भारत की ये समस्यायें फिलहाल एशिया कप फाइनल के लिए हैं, लेकिन वे व्यापक परिदृश्य से अनभिज्ञ नहीं रह सकते। विश्व कप से पहले भारत को अपने सभी विभागों की तैयारी देखने के लिए अभ्यास मैचों के अलावा चार और वनडे (एशिया कप फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच) खेलने हैं।

श्रीलंका को खल सकती है तीक्ष्णा की कमी

वहीं श्रीलंकाई टीम भी काफी आत्मविश्वास से भरी है क्योंकि घरेलू टीम वनडे लगातार 15 वनडे जीतकर शानदार लय में चल रही है। श्रीलंकाई टीम को अपने मुख्य स्पिनर महीश तीक्ष्णा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी क्योंकि वह मांसपेशियों में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बल्लेबाजी में श्रीलंका के पास कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका हैं तो गेंदबाजी में स्पिनर वेलालागे अच्छी लय में हैं। टीम को तीक्ष्णा की कमी खल सकती है।

IND vs SL Asia Cup 2023 Final Preview India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
रोहित शर्मा और दासुन शनाका - फोटो : सोशल मीडिया
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर (चोटिल अक्षर पटेल के लिए कवर)।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (उपकप्तान), चरिथ असालंका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दुनिथ वेलालागे, माथीशा पाथिराना, कासुन रजिता, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed