{"_id":"63b70d0e11f4b156563ec7a9","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20i-highlights-india-vs-sri-lanka-today-match-key-highlights-results-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL 2nd T20I Highlights: काम न आई अक्षर-सूर्या की पारी, हार्दिक की कप्तानी में पहली बार हारी टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL 2nd T20I Highlights: काम न आई अक्षर-सूर्या की पारी, हार्दिक की कप्तानी में पहली बार हारी टीम इंडिया
Thu, 05 Jan 2023 11:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:16 PM IST
सार
दूसरे मैच में अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया, लेकिन अंत में वह मैच नहीं खत्म कर सके और भारत 16 रन से हार गया। इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से हरा दिया। इसके साथ ही श्रीलंकाई टीम ने तीन मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 190 रन ही बना पाई और मैच हार गई। श्रीलंका के लिए कप्तान दसून शनाका और कुशल मेंडिस ने अर्धशतक लगाए। जवाब में भारत के अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक लगाए। हालांकि, सूर्या और अक्षर के बीच 91 रन की साझेदारी भारत के काम नहीं आई। भारत अपनी जमीन पर जब पिछली बार श्रीलंका (2016) से हारा था तो वह मैच भी पुणे के ही महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। दूसरे ओवर में अर्शदीप ने 19 रन लुटा दिए और यहीं से श्रीलंका की पारी ने तेज रफ्तार पकड़ ली। कुशल मेंडिस 31 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक श्रीलंका का स्कोर 80 रन हो चुका था। हालांकि, अगले ही ओवर में भानुका राजपक्षे भी दो रन बनाकर आउट हो गए। कुछ समय बाद पथुम निशांका भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डीसिल्वा भी कुछ खास नहीं कर पाए और तीन रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चरिथ असालंका ने 19 गेंद में 37 रन बनाकर श्रीलंका की वापसी कराई।
अंत में श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका ने 22 गेंद में 56 रन की पारी खेली और श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 206 रन तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया।

स्पिन गेंदबाज और उमरान चमके, लेकिन नो बॉल पड़ी भारी
इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी और पावरप्ले में 55 रन बना लिए थे। पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई थी। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों ने भारत की वापसी कराई और 138 रन पर श्रीलंका के छह विकेट गिर गए। चहल ने पहला विकेट लिया। वहीं, अक्षर को दो सफलता मिली। इस बीच उमरान मलिक ने तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। मावी ने चार ओवर में 53 और अर्शदीप ने दो ओवर में 37 रन लुटा दिए। अर्शदीप ने इस मैच में पांच नो बॉल भी की। इसमें से एक में उन्हें विकेट भी मिला, लेकिन नो बॉल के चलते वह बहुत महंगे साबित हुए।

खराब शुरुआत से सूर्या-अक्षर ने उबारा पर जीत नहीं दिला पाए
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही भारत को दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कसून रजिता ने ईशान किशन को दो और शुभमन गिल को पांच रन के स्कोर पर आउट किया। राहुल त्रिपाठी भी डेब्यू मैच में पांच रन बनाकर आउट हो गए। 21 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी। 13 रन बाद ही कप्तान हार्दिक भी 12 रन बनाकर आउट हो गए। 34 रन पर भारत के चार विकेट गिर चुके थे। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा ने छोटी साझेदारी की, लेकिन हुड्डा भी नौ रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए। इस बीच श्रीलंका ने अक्षर को रन आउट करने का आसान मौका भी छोड़ा। अक्षर और सूर्या ने मिलकर भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
अक्षर और सूर्यकुमार ने छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर भारत को मैच में वापस ला दिया। सूर्यकुमार यादव 36 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल भी आखिरी ओवर में 31 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम मावी ने भी अंत में 15 गेंद में 26 रन बनाए और भारत के जीतने की उम्मीदें बनाए रखीं, लेकिन दसून शनाका ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन दिए और दो विकेट लिए। इसी वजह से भारत यह मैच हार गया।
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका, कसून रजिता और दसून शनाका ने दो-दो विकेट लिए। चमिका करुणारत्ने और वनिंदू हसरंगा ने एक-एक विकेट लिए।