{"_id":"66a60615474f2882f20daeb6","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20-2024-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL 2nd T20 Playing-11: क्या पराग बने रहेंगे छठे गेंदबाज या संजू की होगी वापसी? देखें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL 2nd T20 Playing-11: क्या पराग बने रहेंगे छठे गेंदबाज या संजू की होगी वापसी? देखें संभावित प्लेइंग-11
Sun, 28 Jul 2024 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:19 PM IST
सार
India vs Sri Lanka T20 Playing 11 Prediction अब भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका है। हालांकि, इस मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव होने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को पल्लेकल में खेला गया। इसके एक दिन बाद यानी रविवार को भारतीय टीम सीरीज का अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद यह लगातार ऐसी दूसरी सीरीज है, जिसमें भारत एक दिन के अंतराल पर मैच खेल रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई और गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया, लेकिन गेंदबाजी में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर नजर आई थी। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम भारत द्वारा दिए गए 214 रन के लक्ष्य को आसानी से पार कर लेगी। हालांकि, डेथ ओवरों में टीम इंडिया ने वापसी की और जीत हासिल की। अब भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने का मौका है। हालांकि, इस मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव होने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : Amar Ujala
पहले टी20 में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने छह ओवर में 74 रन की साझेदारी निभाई थी। यशस्वी ने 40 और शुभमन ने 34 रन बनाए थे। इन्हीं दोनों के इस मैच में भी ओपनिंग करने की संभावना है। वहीं, तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार ही बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। यह देखने वाली बात होगी कि संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिलता है या नहीं। सैमसन अगर खेलते हैं तो ऋषभ पंत या रियान पराग में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। पंत ने हालांकि, पिछले मैच में 49 रन बनाए थे। वहीं, पराग ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए थे। ऐसे में पराग एक बार और छठे गेंदबाज की भूमिका में दिख सकते हैं। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल की जगह तय मानी जा रही है। रिंकू सिंह पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे और एक रन ही बना सके थे। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी के लिए सातवें नंबर पर भेजा गया था। उनके जैसे पावर हिटर को ऊपर नहीं भेजने के फैसले पर जरूर सवाल खड़े होते हैं। यह देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट उन्हें क्या रोल देता है, या फिर उन्हें बैठाकर बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर या शिवम दुबे में से किसी एक को मौका दिया जाता है। तेज गेंदबाजों में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : Twitter
वहीं, श्रीलंका की बात करें तो पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पिछले मैच में अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई थी। वे दोनों इस मैच में भी खेलते दिख सकते हैं। इसके अलावा दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले कामिंदु मेंडिस का भी खेलना तय है। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका और असिथा फर्नांडो पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इन दोनों को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। वहीं, महीश तीक्ष्णा भी कोई कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके थे। हसरंगा पर एक बार फिर विकेट दिलाने का दारोमदार होगा। वहीं, मथीशा पथिराना ने पिछले मैच में चार विकेट लिए थे और इस मैच में भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। वहीं, बल्लेबाजी में श्रीलंका के मध्यक्रम को थोड़ा दम दिखाना होगा। परेरा, कप्तान असलंका और दासुन शनाका पिछले मैच में फेल रहे थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/सुंदर/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णआ, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णआ, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।