फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd Pink Ball Test Match First Time Team India Will Create this record in Chinnaswamy Stadium Bangalore in 90 Years cricket history

IND vs SL: बेंगलुरु में जीतकर इतिहास रचेगी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट इतिहास में 90 साल में पहली बार होगा ऐसा

Sat, 12 Mar 2022 08:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sat, 12 Mar 2022 08:51 AM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार (12 मार्च) से खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में उसने मेहमान टीम को पारी और 222 रन से हराया था।

विज्ञापन
IND vs SL 2nd Pink Ball Test Match First Time Team India Will Create this record in Chinnaswamy Stadium Bangalore in 90 Years cricket history
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार (12 मार्च) से खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट में उसने मेहमान टीम को पारी और 222 रन से हराया था। उससे पहले टी20 सीरीज में 3-0 से सफाया किया था। अब भारतीय टीम की नजर टेस्ट में भी क्लीन स्वीप करने पर है। अगर टीम इंडिया ऐसा कर पाने में सफल होती है तो उसके 90 साल के इतिहास में पहली बार एक नया रिकॉर्ड जुड़ेगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम की नजर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 11वीं जीत पर होगी। उसने दक्षिण अफ्रीका में इस साल 23 जनवरी को वनडे मैच हारने के बाद के बाद से लगातार 10 मैच जीते हैं। पहले वेस्टइंडीज को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों में हराया। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और एक टेस्ट मैच में जीत हासिल की। अगर भारतीय टीम बेंगलुरु टेस्ट जीत लेती है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उसकी 11वीं जीत होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम इंडिया की नजर लगातार दूसरी बार किसी भी फॉर्मेट में दो सीरीज जीतने पर होगी। टीम इंडिया अपने 90 साल के क्रिकेट इतिहास में कभी भी दो टीमों के खिलाफ लगातार दो या उससे अधिक फॉर्मेट की सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो सीरीज (वनडे और टी20) के सभी मुकाबलों जीती थी। अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर सकती है। टी20 सीरीज को उसने पहले 3-0 से अपने नाम किया था। अब टेस्ट को 2-0 से जीतने की बारी है।

टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ लगातार आठवीं जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी। उसे पिछली बार 2015 में मिली थी। तब लंकाई टीम ने गॉल टेस्ट में 63 रनों से जीत हासिल की थी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच नौ टेस्ट खेले गए। इनमें से दो ड्रॉ रहे और सात भारत ने जीते। घरेलू मैदान की बात करें भारतीय टीम अपने घर में लंकाई टीम से अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। 12 मैच जीते और नौ ड्रॉ रहे हैं।


सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार 15वीं टेस्ट सीरीज जीतने उतरेगी। अपने घर में टीम इंडिया 2012-13 में पिछली बार इंग्लैंड से हारी थी। उसके बाद एक भी सीरीज में हार नहीं मिली है। श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड को देखें तो 2008 से भारत एक भी टेस्ट सीरीज उसके खिलाफ नहीं हारा। इस दौरान पांच टेस्ट सीरीज में भारत चार जीता और एक ड्रॉ पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed