फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: What did Suryakumar Yadav say about the IPL auction, you will be surprised to hear the answer

IND vs SA: आईपीएल नीलामी को लेकर ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव, जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 08 Nov 2024 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 08 Nov 2024 10:23 PM IST
सार

पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद जब सूर्यकुमार यादव से आईपीएल की मेगा नीलामी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी टीम फिलहाल इस सीरीज पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
IND vs SA: What did Suryakumar Yadav say about the IPL auction, you will be surprised to hear the answer
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल की मेगा नीलामी को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में खिलाड़ी नीलामी के विषय में नहीं सोच रहे हैं। 
विज्ञापन

'टीम का उद्देश्य अच्छा प्रदर्शन करना है'
पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद जब सूर्यकुमार यादव से आईपीएल की मेगा नीलामी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनकी टीम फिलहाल इस सीरीज पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि आईपीएल नीलामी कुछ खिलाड़ियों के लिए सोच का विषय हो सकती है, टीम का प्राथमिक उद्देश्य अच्छा प्रदर्शन करना है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नीलामी के बारे में सोचना आम बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान का बयान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता स्वीकार करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। विकेट अच्छा लग रहा है, हम बोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेंगे। ड्रेसिंग रूम के लोगों ने मेरा काम आसान कर दिया है, वे अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जिस निडर दृष्टिकोण के साथ खेलते हैं और टीम में भी वही दृष्टिकोण लेकर आए हैं। यह एक मानवीय प्रवृत्ति है, आप झूठ नहीं बोल सकते। जब आप यहां सीरीज खेलने आते हैं, तो बहुत कुछ दांव पर लगा होता है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रुगर, मार्को यानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed