IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए भरी उड़ान
विराट कोहली की धमाकेदार प्रेसवार्ता के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज यानी गुरुवार की सुबह मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली की धमाकेदार प्रेसवार्ता के बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गई। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने आज यानी गुरुवार की सुबह मुंबई से जोहान्सबर्ग के लिए उड़ान भरी। बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खिलाड़ियों की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी गई। तस्वीरों में सभी खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में आठवीं सीरीज खेलेगी और यहां जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी। विराट ने भी दौरे पर रवाना होने से पहले हुंकार भरी है और कहा है कि हम इस बार कुछ विशेष कर के लौटेंगे।
All buckled up ✌🏻
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/fCzyLzIW0s
सख्त होंगे क्वारंटीन नियम
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के बीच भारतीय टीम वहां कड़े क्वारंटीन नियमों और पाबंदियों से गुजरेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार टीम सिर्फ एक दिन पृथकवास में गुजार सकती है। इस दौरा सभी तीन बार जांच होगी और इसके बाद ही खिलाड़ी और स्टाफ बायो सिक्योर वातावरण में जाएंगे।
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज
गौरतलब है कि भारतीय टीम 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यहां सेंचूरियन में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा टेस्ट क्रमशः जोहान्सबर्ग और केप टाउन में तीन से 11 जनवरी के बीच खेला जायेगा।
दौरे से पहले विराट की हुंकार
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका ऐसी जगह है जहां हमने अभी तक एक भी सीरीज नहीं जीती है। इसलिए हम ऐसा करने के लिए प्रेरणा से भरे हुए हैं। हमारी मानसिकता हमेशा यही है कि हम जिस भी देश में खेलने जाएं, वहां जाकर सीरीज जीतें। हम अब एक टेस्ट यहां और एक टेस्ट वहां जीतने के बारे में नहीं सोचते। हम बतौर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम इसमें योगदान करना जारी रखें।’