फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Tilak Varma scored the first century of his career in Centurion, celebrated like this see images

IND vs SA: अफ्रीका के लिए मुसीबत बने तिलक वर्मा, टी20 में भारत के लिए शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी

Thu, 14 Nov 2024 08:33 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Nov 2024 08:33 AM IST
सार

सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और करियर का पहला शतक ठोक दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ही भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा। 

विज्ञापन
IND vs SA: Tilak Varma scored the first century of his career in Centurion, celebrated like this see images
तिलक वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा का बल्ला जमकर गरजा। सेंचुरियन में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और करियर का पहला शतक ठोक दिया। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत ही भारत का स्कोर 200 के पार पहुंचा। 
विज्ञापन

यह कारनामा करने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय
इस मैच में तिलक वर्मा ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों का सामना किया और 107* रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 191.07  के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और सात छक्के लगाए। 51 गेंदों में उन्होंने अपने करियर का पहला शतक है। इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बन गए। उन्होंने यह कारनामा 22 साल पांच दिन की उम्र में किया। इस मामले में शीर्ष पर यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 21 साल 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

उम्र खिलाड़ी स्कोर विपक्षी टीम स्थान वर्ष
21 वर्ष 279 दिन यशस्वी जायसवाल 100 नेपाल हांगझोउ 2023
22 वर्ष 5 दिन तिलक वर्मा 100* दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2024
23 वर्ष 146 दिन शुभमन गिल 126* न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
23 वर्ष 156 दिन सुरेश रैना 101 दक्षिण अफ्रीका ग्रॉस आइलेट 2010
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed