{"_id":"63327c935961e464e83f2ac4","slug":"ind-vs-sa-t20i-fans-raised-slogans-in-favor-of-sanju-samson-suryakumar-yadav-won-hearts-like-this-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: टीम इंडिया के सामने फैंस ने लगाए सैमसन के पक्ष में नारे, सूर्यकुमार ने ऐसे जीता दिल, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: टीम इंडिया के सामने फैंस ने लगाए सैमसन के पक्ष में नारे, सूर्यकुमार ने ऐसे जीता दिल, देखें वीडियो
Tue, 27 Sep 2022 03:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 27 Sep 2022 03:35 PM IST
सार
जब टीम इंडिया हैदराबाद से तिरुवनन्तपुरम पहुंची तो उसका स्वागत अजीबोगरीब अंदाज में हुआ। दरअसल, टीम में नहीं चुने जाने वाले संजू सैमसन के पक्ष में खिलाड़ियों के सामने नारे लगे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच के लिए तिरुवनन्तपुरम पहुंच चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी टी20 सीरीज होगी। जब टीम इंडिया हैदराबाद से तिरुवनन्तपुरम पहुंची तो उसका स्वागत अजीबोगरीब अंदाज में हुआ। दरअसल, टीम में नहीं चुने जाने वाले संजू सैमसन के पक्ष में खिलाड़ियों के सामने नारे लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs SA T20: ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज, जानें शेड्यूल
जब टीम इंडिया एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थी तब फैंस संजू-संजू के नारे लग रहे थे। विराट कोहली, केएल राहुल, युजवेंद्र चहल और सूर्यकुमार यादव सहित सभी खिलाड़ियों के सामने ये नारे लगे। इसी बीच, सूर्यकुमार ने फैंस के दिल को जीतने की कोशिश की । उन्होंने बस के अंदर से ही मोबाइल में संजू सैमसन की तस्वीर दिखाई। इसे देखकर फैंस खुश हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

“Sanju Sanju” chants from the huge crowd. The level of craze we are currently seeing for Sanju Samson all over the world is already unreal 🔥. #SanjuSamson pic.twitter.com/cg65mCCL4M
— Roshmi 🏏 (@cric_roshmi) September 26, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार महीने में यह दूसरी टी20 सीरीज है। इसी साल जून में अफ्रीकी टीम पांच मैच खेलने के लिए भारत आई थी। तब सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था। संयोग कि बात है कि दोनों टीमों के बीच पिछली दो सीरीज बराबरी पर छूटी है। इस साल जून से पहले सितंबर 2019 में भारत में तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।
Suryakumar Yadav Showing SanjuSamson's Picture To fans😍 Indian cricket 🏏 Team have Reached Trivandrum Ahead Of 1st T20 Against SouthAfrica #IndianCricketTeam #INDvsSA #CricketTwitter #Cricket #SanjuSamson #INDvAUS #SuryakumarYadav #sky @CricCrazyJohns @rajasthanroyals pic.twitter.com/NUCyqjRSZ2
— Vaishnav Hareendran (@VaishnavHari11) September 26, 2022
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
टी20 सीरीज
ये भी पढ़ें: IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रीले रॉसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ब्योर्न फॉर्ट्यून, मार्को येनसन, एंडिले फेहलुकवायो।
टी20 सीरीज
| मैच | तारीख | जगह | समय |
| पहला | 28 सितंबर | तिरुवनन्तपुरम | शाम 7.00 बजे |
| दूसरा | 2 अक्तूबर | गुवाहाटी | शाम 7.00 बजे |
| तीसरा | 4 अक्तूबर | इंदौर | शाम 7.00 बजे |
वनडे सीरीज
| मैच | तारीख | जगह | समय |
| पहला | 6 अक्तूबर | लखनऊ | दोपहर 1.30 बजे |
| दूसरा | 9 अक्तूबर | रांची | दोपहर 1.30 बजे |
| तीसरा | 11 अक्तूबर | दिल्ली | दोपहर 1.30 बजे |