फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List

IND vs SA Playing 11: सैमसन-यशस्वी को फिर मौका नहीं, यहां देखें फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

Sat, 29 Jun 2024 07:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

IND vs SA Playing 11 Prediction, T20 World Cup 2024 Final : टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अंत की तरफ बढ़ रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल में खेला जा रहा है। दोनों टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में फाइनल मैच खेल रहा है। उन्होंने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया था।
विज्ञापन

IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड-टु-हेड
टी20 क्रिकेट में भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और प्रोटियाज को 11 में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है। टी20 विश्व कप में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर दबदबा है। दोनों टीमें छह बार भिड़ी हैं जिनमें चार मैच भारत ने जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
विराट पर रहेगी नजर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में भारत को अच्छी शुरुआत की दरकार होगी। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ही पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। हिटमैन इस वक्त फॉर्म में चल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने 57 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, कोहली एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह सिर्फ नौ रन बना सके। हालांकि, कप्तान और कोच ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद भरोसा जताया कि कोहली का बल्ला गरजेगा और वह उपयोगी पारी खेलने में कामयाब होंगे। रोहित ने फाइनल के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने उसी प्लेइंग-11 पर भरोसा जताया, जो अब तक खेलते आ रहे हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
विज्ञापन

IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत-सूर्या की मौजूदगी में मध्यक्रम मजबूत
तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। वह मौजूदा टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 171 रन बनाए हैं। स्टार खिलाड़ी भारत के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। वहीं, चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। मैदान के सभी कोनों में शॉट खेलने की क्षमता रखने वाला यह बल्लेबाज भारत के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रहा है। सेमीफाइनल मैच में पंत के बाद सूर्या ने 47 रनों की महत्वपू्र्ण पारी खेली और भारत का स्कोर 150 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पांचवें नंबर पर उप-कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आएंगे। वह गेंद और बल्ले से भारत के लिए उपयोगी साबित हुए हैं। 

IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। इसमें गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई है। स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की मौजूदगी भारत के लिए वरदान साबित हो रही है। दोनों वेस्टइंडीज की पिचों पर जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा भी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्हें भले ही अब तक ज्यादा विकेट नहीं मिले हैं लेकिन जडेजा ने किफायती गेंदबाजी की है। वह बल्ले से भी प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुए हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण का जिम्मा जसप्रीत बुमराह संभालते दिखेंगे। उनका साथ अर्शदीप सिंह देते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या भी अपने हिस्से के चार ओवर फेंकते दिखेंगे।

IND vs SA Dream11 Prediction: T20 WC India vs South Africa Final Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।

इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amarujala.com/live/cricket/cricket-news/ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-t20-world-cup-2024-final-match-at-barbados-2024-06-29
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed