{"_id":"62a0a902165b254dba027402","slug":"ind-vs-sa-t20-series-match-dream-11-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-today-match-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA T20 Playing 11: ईशान और ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग, उमरान मलिक पर सस्पेंस बरकरार, जानें संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA T20 Playing 11: ईशान और ऋतुराज कर सकते हैं ओपनिंग, उमरान मलिक पर सस्पेंस बरकरार, जानें संभावित प्लेइंग-11
Thu, 09 Jun 2022 05:45 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 09 Jun 2022 05:45 PM IST
सार
कोच राहुल द्रविड़ की चुनौती दो खिलाड़ियों के चोटिल होने से बढ़ गई है। उन्हें नए कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत के साथ तालमेल बिठाना होगा। अब देखना है कि प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
कप्तान ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज उमरान मलिक
- फोटो : बीसीसीआई
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज गुरुवार (नौ जून) को शुरू हो रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया को मैच से एक दिन पहले बड़ा झटका लगा। चोट के कारण सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए केएल राहुल और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव सीरीज से बाहर हो गए। ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया। अब सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजर पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर है।
कोच राहुल द्रविड़ की चुनौती दो खिलाड़ियों के चोटिल होने से बढ़ गई है। उन्हें नए कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत के साथ तालमेल बिठाना होगा। अब देखना है कि प्लेइंग-11 में किसे शामिल किया जाता है। राहुल के चोटिल होने पर ऋतुराज के खेलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वो ईशान किशन के साथ ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर का उतरना करीब-करीब तय है।

Trending Videos
दिनेश कार्तिक
- फोटो : बीसीसीआई
चौथे क्रम पर कप्तान ऋषभ पंत और पांचवें नंबर पर दीपक हुड्डा उतर सकते हैं। फिनिशर की भूमिका में छठे या सातवें सातवें नंबर पर दिनेश कार्तिक दिखाई दे सकते हैं। गेंदबाजों में युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल का खेलना तय माना जा रहा है। अब देखना है कि कोच द्रविड़ और कप्तान पंत बाकी बचे एक स्थान के लिए उमरान मलिक, आवेश खान और अर्शदीप सिंह में से किसे चुनते हैं।
हार्दिक पांड्या के आने से वेंकटेश अय्यर को बाहर ही बैठना पड़ सकता है। हार्दिक ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। वहीं, वेंकटेश का फॉर्म ठीक नहीं था। वहीं, लेग स्पिनर के तौर पर रवि बिश्नोई के ऊपर युजवेंद्र चहल को तरजीह दी जाएगी। चहल भी आईपीएल के दौरान फॉर्म में थे और उन्होंने सबसे ज्यादा 27 विकेट झटके थे।

अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : बीसीसीआई
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
पहले टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11
ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और आवेश खान/उमरान मलिक।