{"_id":"657bca241f23a24e770c718e","slug":"ind-vs-sa-suryakumar-yadav-second-india-captain-to-score-century-in-t20-all-records-kohli-maxwell-records-2023-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: सूर्यकुमार टी20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान; इस मामले में मॉर्गन-मैक्सवेल को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: सूर्यकुमार टी20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान; इस मामले में मॉर्गन-मैक्सवेल को पीछे छोड़ा
Fri, 15 Dec 2023 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 15 Dec 2023 09:08 AM IST
सार
सिर्फ 60 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 45.55 की औसत और 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2,141 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 पारियों में चार शतक और 17 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें 117 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह सबसे तेज चार टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 106 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की। टीम इंडिया की इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बारिश के कारण डरबन में पहला टी20 रद्द कर दिया गया था। उसमें टॉस भी नहीं हो सका था। वहीं, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत हासिल की थी। तीसरे टी20 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जलवा देखने को मिला। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना चौथा शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 56 गेंद में सात चौके और आठ छक्के की मदद से 100 रन की पारी खेली और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए उन रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सिर्फ 60 टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 45.55 की औसत और 171.55 के स्ट्राइक रेट से 2,141 रन बनाए हैं। उन्होंने 57 पारियों में चार शतक और 17 अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें 117 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह सबसे तेज चार टी20 शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक, सूर्या के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह चौथा शतक रहा। इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल की बारबरी की। तीनों ने ही चार-चार शतक लगाए हैं। हालांकि, सूर्या सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने ऐसा सिर्फ 57 टी20 पारियों में किया है, जबकि मैक्सवेल ने ऐसा 92वीं पारी और रोहित ने ऐसा 79वीं पारी में किया था।
पुरुष T20I में सर्वाधिक शतक:
पुरुष T20I में सर्वाधिक शतक:
- 4 - रोहित शर्मा
- 4 - ग्लेन मैक्सवेल
- 4- सूर्यकुमार यादव
- 3- बाबर आजम
- 3 - कॉलिन मुनरो
- 3 - सबावून डेविसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन और मैक्सवेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार ने सिर्फ 39 पारियों में 15 50+ के स्कोर बनाए हैं। मॉर्गन ने चौथे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 105 पारियों में 14 50+ स्कोर और मैक्सवेल ने 74 पारियों में 11 50+ स्कोर बनाए थे। सूर्यकुमार के नाम नंबर तीन या उससे नीचे के स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टी20 शतक भी हैं। मैक्सवेल के नाम तीसरे या उससे नीचे से बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक हैं, जबकि सूर्या के नाम चार हैं।
T20I में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ का स्कोर:
T20I में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 50+ का स्कोर:
- 15 - सूर्यकुमार यादव (39 पारी)
- 14 - इयोन मोर्गन (105 पारी)
- 11 - ग्लेन मैक्सवेल (74 पारी)
- 10 - रिची बेरिंगटन (59 पारी)
- 10 - ग्लेन फिलिप्स (48 पारी)
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सूर्या टी20 में भारत के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे कप्तान हैं। यह तीसरी बार हुआ है जब किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय कप्तान ने शतक लगाया हो। इससे पहले रोहित दो बार ऐसा कर चुके हैं। 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में कप्तानी करते हुए हिटमैन ने 118 रन बनाए थे। इसके बाद 2018 में लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी करते हुए रोहित ने नाबाद 111 रन की पारी खेली थी। अब सूर्या ने तीसरी बार ऐसा किया है।
भारत के लिए पुरुष T20I में कप्तान के रूप में शतक:
भारत के लिए पुरुष T20I में कप्तान के रूप में शतक:
- 118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
- 111* - रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, लखनऊ, 2018
- 100 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने सिर्फ 57 पारियों में कुल 123 छक्के लगाए हैं। रोहित 140 पारियों में 182 छक्के के साथ टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने 107 पारियों में 117 छक्के लगाए हैं।
भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के:
वहीं, भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सूर्या का जलवा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 रन की पारी में कुल आठ छक्के लगाए। भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम है। उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। वहीं, सूर्या ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में नौ छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे। वहीं राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर सूर्या हैं, जिन्होंने इस मैच में आठ छक्के लगाए।
भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के:
भारत के लिए T20I में सर्वाधिक छक्के:
- 182 - रोहित शर्मा (140 पारी)
- 123 - सूर्यकुमार यादव (57 पारी)
- 117 - विराट कोहली (107 पारी)
- 99 - केएल राहुल (68 पारी)
- 74 - युवराज सिंह (51 पारी)
वहीं, भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सूर्या का जलवा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 100 रन की पारी में कुल आठ छक्के लगाए। भारत के लिए किसी एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड हिटमैन के नाम है। उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे। वहीं, सूर्या ने 2023 में राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ एक पारी में नौ छक्के लगाए थे। केएल राहुल ने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ आठ छक्के लगाए थे। वहीं राहुल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर सूर्या हैं, जिन्होंने इस मैच में आठ छक्के लगाए।
भारत के लिए एक T20I पारी में सर्वाधिक छक्के:
- 10 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
- 9 - सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2023
- 8 - केएल राहुल बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2017
- 8 - सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम की यह रनों के अंतर से दक्षिण अफ्रीका पर टी20 में सबसे बड़ी जीत रही। दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने इसी साल डरबन में 111 रन से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया है, जिसने इसी साल जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम को 107 रन से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, तीसरे नंबर पर अब 106 रन की जीत के साथ भारत है।
T20I में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर (रनों में)
T20I में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा हार का अंतर (रनों में)
- 111 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2023
- 107 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2023
- 106 रन: बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, 2023
- 97 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
- 95 रन: बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2023
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की टीम 95 रन पर सिमट गई, जो उनका टी20 में ऑलआउट होने पर दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीकी टीम को 89 रन पर समेट दिया था। वहीं, भारतीय टीम की यह टी20 में रनों के अंतर से जीत के मामले में तीसरी सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इसी साल अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 168 रनों के अंतर से हराया था। वहीं, इसी साल मलाहाइड में आयरलैंड को 143 रनों से शिकस्त दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर आता है।
T20I में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
T20I में भारत के लिए सबसे अधिक जीत का अंतर (रनों में)
T20I में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
- 89 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग, 2020
- 95 रन: बनाम भारत, जोहानिसबर्ग, 2023
- 96 रन: बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2020
- 98 रन: बनाम श्रीलंका, कोलंबो (आरपीएस), 2018
- 100 रन: बनाम पाकिस्तान, सेंचुरियन, 2013
T20I में भारत के लिए सबसे अधिक जीत का अंतर (रनों में)
- 168 रन: बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
- 143 रन: बनाम आयरलैंड, डबलिन (मलाहाइड), 2023
- 106 रन: बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2023
- 101 रन: बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2022
- 93 रन: बनाम श्रीलंका, कटक, 2017