फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Sanju Samson failed to score runs after scoring century joins the unwanted club of Rohit-Kohli

IND vs SA: दो मैचों में शतक के बाद लगातार दो बार खाता भी नहीं खोल पाए सैमसन, रोहित-कोहली के क्लब में शामिल हुए

Wed, 13 Nov 2024 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Nov 2024 08:50 PM IST
सार

भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। उन्हें पहला झटका पहले ही ओवर में संजू सैमसन के रूप में लगा। एक बार फिर वह बल्ले से नाकाम रहे और रोहित-कोहली के अनचाहे क्लब में शामिल हो गए।

विज्ञापन
IND vs SA: Sanju Samson failed to score runs after scoring century joins the unwanted club of Rohit-Kohli
संजू सैमसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज सेंचुरियन में खेला जा रहा है। मेजबानों ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। उन्हें पहला झटका पहले ही ओवर में संजू सैमसन के रूप में लगा। एक बार फिर वह बल्ले से नाकाम रहे और रोहित-कोहली के अनचाहे क्लब में शामिल हो गए।
विज्ञापन

शतक के बाद खाता भी नहीं खोल पा रहे संजू
संजू सैमसन एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया और बोल्ड किया। वह खाता खोले बिना आउट हो गए। इससे पहले रविवार को खेले गए मुकाबले में भी वह शून्य पर आउट हुए थे। इस सीरीज के पहले मैच में संजू ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया था। उन्होंने 107 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने लगातार दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ा था। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजू के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
लगातार दो मैचों में शतक के बाद 30 वर्षीय बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। इसी के साथ वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनचाहे क्लब में शामिल हो गए। उनके नाम एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। टी20 अंतरराष्ट्रीय में वह पांच बार शून्य पर आउट हुए। रोहित शर्मा और विराट कोहली तीन-तीन बार एक कैलेंडर वर्ष में शून्य पर आउट हुए हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में शून्य पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
संजू सैमसन-5 (2024)
यूसुफ पठान-3 (2009)
रोहित शर्मा-3 (2018)
रोहित शर्मा-3 (2022)
विराट कोहली-3 (2024)
विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले शीर्ष क्रम (1-6) बल्लेबाज
7-ऑर्काइड तुईसेन्गे-रवांडा-2023
5-संजू सैमसन-भारत-2024
5-रेजिस चकावा-जिम्बाब्वे-2022
5-कुशल भुर्तेल-नेपाल-2024

सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय
संजू सैमसन को खराब फॉर्म से जूझते देखा जा रहा है। टी20 की 32 पारियों में छह बार वह शून्य पर आउट हुए हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान रोहित शर्मा का नाम दर्ज है। 151 पारियों में 12 बार वह शून्य पर पवेलियन लौटे। किंग कोहली (7) दूसरे और केएल राहुल (5) चौथे पायदान पर हैं। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
रोहित शर्मा-151 पारियां-12
विराट कोहली-117 पारियां-7
संजू सैमसन- 32 पारियां- 6
केएल राहुल - 68 पारियां-5 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed