फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rohit Sharma Team India created history became the first Asian team to win the Test in Cape Town

IND vs SA: रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका में ऐसा करने वाली पहली एशियाई टीम बनी

Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने दूसरे मैच में वापसी की और सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया। हालांकि, टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

विज्ञापन
IND vs SA Rohit Sharma Team India created history became the first Asian team to win the Test in Cape Town
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से मेजबान टीम को हराया। दक्षिण अफ्रीका ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट पारी और 32 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने दूसरे मैच में वापसी की और सीरीज को 1-1 से ड्रॉ कराया। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।
विज्ञापन


केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर भारत पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता है। 31 सालों का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। यह केपटाउन में सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि किसी भी एशियाई टीम की पहली जीत है। पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश अब तक यहां नहीं जीत पाया।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs SA Rohit Sharma Team India created history became the first Asian team to win the Test in Cape Town
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के चौथे मैदान पर भारत की जीत
दक्षिण अफ्रीका में भारत की यह पांचवीं टेस्ट जीत है। उसे पहली बार 2006 में जीत मिली थी। तब टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में मेजबानों को 123 रन से हराया था। केपटाउन दक्षिण अफ्रीका का ऐसा चौथा मैदान है जहां भारत को जीत मिली है। इससे पहले जोहानिसबर्ग, डरबन और सेंचुरियन में सफलता हासिल हुई है।

दक्षिण अफ्रीका में भारत की टेस्ट जीत
साल जगह नतीजा
2006 जोहान्सबर्ग 123 रन से जीता
2010 डरबन 87 रन से जीता
2018 जोहान्सबर्ग 63 रन से जीता
2021 सेंचुरियन 113 रन से जीता
2024 केपटाउन सात विकेट से जीता
विज्ञापन

IND vs SA Rohit Sharma Team India created history became the first Asian team to win the Test in Cape Town
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ बने सिर्फ 231 रन
इस मैच में दोनों पारियों को मिलाकर दक्षिण अफ्रीका ने कुल 231 रन ही बनाए। भारत के खिलाफ किसी एक टेस्ट मैच की दो पारियों में उसके द्वारा बनाए गए सबसे कम रन हैं। इस मामले में वह पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड की टीम 2021 में दो पारियों में सिर्फ 193 रन ही बना सकी थी। 2018 में अफगानिस्तान की टीम बेंगलुरु में 212 रन, 2021 में न्यूजीलैंड की टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 229 और 1986 में इंग्लैंड की टीम लीड्स में 230 रन ही दोनों पारियों में बना सकी थी।
विज्ञापन

IND vs SA Rohit Sharma Team India created history became the first Asian team to win the Test in Cape Town
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। उनका निर्णय गलत साबित हुआ। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रन पर ही सिमट गई थी। उसके बाद भारत 153 रन पर ऑलआउट हो गया था। दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। मुकाबले के दूसरे दिन मेजबानों ने दूसरी पारी में 173 रन बनाए। इस तरह भारत को 79 रन का लक्ष्य मिला। उसने तीन विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed