फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Ravi Shastri commentary when team india collapse for 153 runs in cape town video viral

IND vs SA: शून्य पर भारत के गिरे आखिरी छह विकेट तो रवि शास्त्री ने किया मजेदार कमेंट, कोई नहीं रोक पाया हंसी

Thu, 04 Jan 2024 09:22 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Jan 2024 09:22 AM IST
सार

जब भारत का स्कोर 153/4 था, उस समय विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे। कोहली ने 46 और राहुल ने आठ रन बनाए थे। राहुल को लुंगी एंगिडी ने विकेटकीपर कायेल वेरेयेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया।

विज्ञापन
IND vs SA Ravi Shastri commentary when team india collapse for 153 runs in cape town video viral
केएल राहुल और रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम 153 रन पर सिमट गई। अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। एक समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 153 रन था। इसी स्कोर आखिरी छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के खाते में एक रन भी नहीं जुड़े। 11 गेंद में शून्य रन और छह विकेट। यह देखकर कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक मजेदार बात कही। इसे सुनकर किसी की हंसी नहीं रुकी।
विज्ञापन


जब भारत का स्कोर 153/4 था, उस समय विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर थे। कोहली ने 46 और राहुल ने आठ रन बनाए थे। राहुल को लुंगी एंगिडी ने विकेटकीपर कायेल वेरेयेन के हाथों कैच कराया। इसके बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया। उनके बाद एंगिडी ने रवींद्र जडेजा (शून्य) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) को आउट किया। फिर विराट (46 रन) को रबाडा ने स्लिप में एडेन मार्करम के हाथों कैच करा दिया। मोहम्मद सिराज खाता खोले बगैर रन आउट हो गए। प्रसिद्ध कृष्णा (शून्य) आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। रबाडा ने उन्हें आउट किया।
विज्ञापन


रवि शास्त्री ने क्या कहा?
शून्य पर छह विकेट गिरने के बाद रवि शास्त्री ने कहा, ''153 रन पर चार विकेट और फिर 153 रन पर ऑल आउट। अगर इस बीच कोई टॉयलट जाकर वापस आया है तो बता दूं कि भारतीय टीम 153 रन पर ऑल आउट हो गई है।'' शास्त्री ने अंत में यह भी कहा, ''या कोई पानी पीकर लौट है तो।'' उनकी यह बात सुनकर कमेंट्री करने वाले अन्य लोग भी हंसने लगे। उनका कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग वीडियो शेयर करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले भारत ने मोहम्मद सिराज (6/15) की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 23.2 ओवर में सिर्फ 55 रन पर समेट दिया। भारत ने 91 साल के अपने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में विरोधी टीम को सबसे कम स्कोर पर आउट किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2021 में मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 62 रन पर समेटा था। भारतीय टीम भी 153 रन पर सिमट गई, लेकिन उसने पहली पारी में 98 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed