फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Quinton De Kock catches big fish on NEW YEAR eve, after retirement from test cricket, see Photos

PHOTOS: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मछली पकड़ रहे क्विंटन डिकॉक, पत्नी ने शेयर की तस्वीर

Sun, 02 Jan 2022 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Jan 2022 05:47 PM IST
सार

नए साल के जश्न में डिकॉक मछली पकड़ते नजर आए। डिकॉक की पत्नी साशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी।

विज्ञापन
IND vs SA: Quinton De Kock catches big fish on NEW YEAR eve, after retirement from test cricket, see Photos
मछली पकड़ते क्विंटन डिकॉक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। 29 साल के दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने यह फैसला परिवार के साथ समय बिताने के लिए लिया था। अब वह ऐसा ही करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


नए साल के मौके पर डिकॉक अपने परिवार के साथ खूब मजे करते देखे गए। डिकॉक जल्द ही पिता बनने वाले हैं। नए साल के जश्न में डिकॉक मछली पकड़ते नजर आए। डिकॉक की पत्नी साशा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने डिकॉक की तस्वीर अपने स्टोरी में लगाई थी। इसमें डिकॉक मछली पकड़ते नजर आए। 
विज्ञापन




30 जनवरी को लिया था संन्यास
तस्वीरों में डिकॉक के हाथ में एक बड़ी सी मछली भी दिखी। तस्वीर में देखने से यह निसना लगून मछली जैसी दिखने में थी। डिकॉक 30 जनवरी को टेस्ट खत्म होने के बाद टीम का साथ छोड़ दिया था और अपने घर वापस लौट गए थे। डिकॉक ने भारत के खिलाफ मिली 113 रन से हार के बाद संन्यास लेने का फैसला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'अपने लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहता हूं'
डिकॉक ने अपने बयान में कहा कि मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना भी पसंद है। मैंने उतार-चढ़ाव, उत्सवों और यहां तक कि निराशाओं का भी आनंद लिया है, लेकिन अब मुझे कुछ ऐसा मिल गया है जो मुझे और भी अधिक पसंद है। जीवन में आप समय को छोड़कर लगभग सब कुछ खरीद सकते हैं, और अभी यह उन लोगों के साथ सही करने का समय है जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। मेरा परिवार।




डिकॉक ने टेस्ट करियर में 54 टेस्ट खेले
डिकॉक ने टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में किया था। उन्होंने कुल 54 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 38.82 की औसत से 3300 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक शामिल है। उनका पहला शतक उसी सेंचुरियन के उसी ग्राउंड (सुपर स्पोर्ट्स) पर आया, जिस ग्राउंड में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट खेला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed