{"_id":"61ab01231dc4b01f656e11fe","slug":"ind-vs-sa-india-to-tour-south-africa-despite-omicron-variant-threat-senior-bcci-officer-confirms","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND VS SA: ओमिक्रॉन खतरे के बावजूद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, बीसीसीआई अधिकारी ने की पुष्टि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND VS SA: ओमिक्रॉन खतरे के बावजूद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, बीसीसीआई अधिकारी ने की पुष्टि
Sat, 04 Dec 2021 11:18 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:18 AM IST
सार
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। साउथ अफ्रीका में ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए यह दौरा मुश्किल में था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम ओमिक्रॉन खतरे के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। इसकी पु्ष्टि बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के कुछ दिन बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैच मैच और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे का आगाज टेस्ट सीरीज के होगा। जिसका पहला मैच 17 दिेसंबर से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन खतरे के बावजूद भारत करेगा दक्षिण अफ्रीका का दौरा
दक्षिण अफ्रीका में हालात इन दिनों बहुत अच्छे नहीं है। बीते कुछ समय से वहां पर कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कई मामले मिले हैं। जिसके चलते दुनिया भर दहशत फैल गई है। लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। समाचार एजेंसी पीटीआई को नाम न बताने की शर्त पर बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, भारतीय टीम दौरे पर जा रही हैं जिसकी पुष्टि कर दी गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही का आम सालाना बैठक के दौरान इस दौरे के मंजूरी दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली सीरीज के सभी मैच बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई के दिया भरोसा
उधर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बीसीसीआई को भरोसा दिया है कि टीम इंडिया को किसी खिलाड़ी को खतरा नहीं है, कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा बनाया गया बायो-बबल खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में जिस तहस से ओमिक्रॉन के मामले में आ रहे थे उसे देखते हुए यह दौरा मुश्किल में था। इससे पहले भी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि यह दौरे एक हफ्ते की देरी से शुरू हो सकता है। लेकिन अब पुष्टि हो जाने के बाद यह दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।
विज्ञापन