फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: 'He is not a child', Ravi Shastri angry at Shardul; Advised to prepare Arshdeep for the test

IND vs SA: 'वह बच्चा नहीं है', शार्दुल पर बिफरे रवि शास्त्री; इस गेंदबाज को टेस्ट के लिए तैयार करने की सलाह दी

Fri, 29 Dec 2023 04:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Dec 2023 04:42 PM IST
सार

साल 2022 में जोहानिसबर्ग टेस्ट में 61 रन देकर सात विकेट के स्पेल के बाद शार्दुल ने सात टेस्ट मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए हैं। शास्त्री का मानना है कि भारत के पास अनुभव की कमी थी जो शार्दुल के अनुभव के बावजूद पर्याप्त नहीं था।

विज्ञापन
IND vs SA: 'He is not a child', Ravi Shastri angry at Shardul; Advised to prepare Arshdeep for the test
शास्त्री ने शार्दुल पर निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने सेंचुरियन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पारी की हार में लचर गेंदबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर की आलोचना की है। चौथे भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प शार्दुल ने 5.3 की इकोनॉमी रेट से101 रन लुटाए और सिर्फ एक विकेट लिया। वह पांच भारतीय गेंदबाजों में सबसे महंगे गेंदबाज रहे। शार्दुल को टीम में निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए चुना गया था। हालांकि, भारतीय थिंक टैंक का यह फैसला खराब साबित हुआ, क्योंकि शार्दुल 24 और 2 रन का स्कोर बना सके। भारतीय बल्लेबाजी तो खराब रही, पर गेंदबाजों ने भी खूब निराश किया। भारत जहां 235 और 131 रन बना सकी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने 408 रन बना दिए थे।
विज्ञापन

2022 में जोहानिसबर्ग टेस्ट में 61 रन देकर सात विकेट के स्पेल के बाद शार्दुल ने सात टेस्ट मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए हैं। शास्त्री का मानना है कि भारत के पास अनुभव की कमी थी जो शार्दुल के अनुभव के बावजूद पर्याप्त नहीं था। डीन एल्गर को आउट करने के बावजूद शार्दुल कुल मिलाकर औसत रहे। प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे थे और मोहम्मद शमी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, 'भारत के गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव की कमी थी। उनके पास दो अनुभवी बुमराह और सिराज हैं, लेकिन उन्हें शमी की कमी खली। शार्दुल ठाकुर कोई बच्चा नहीं है। वह टीम के चौथे तेज गेंदबाज हैं। आपको स्पेशलिस्ट तीसरे तेज गेंदबाज की जरूरत थी, जो थोड़ा अनुभवी हो। इससे विदेशों में काफी अंतर पैदा होता है।
विज्ञापन

शास्त्री ने अर्शदीप को दी यह नसीहत
तो विकल्प क्या हैं? मुकेश कुमार अब भी नए हैं और भारतीय टीम मैनेजमेंट ने लंबे समय से इशांत शर्मा और उमेश यादव को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया है। मार्क निकोल्स, जो शास्त्री के साथ भारत की खराब गेंदबाजी पर चर्चा कर रहे थे, ने एक बहुत ही दिलचस्प नाम लिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह का जिक्र किया। हालांकि, इससे पहले कि कोई इस पर कुछ कह पाता, पूर्व कोच शास्त्री ने एक बहुत ही जायज मुद्दा उठाया। अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान जोहानिसबर्ग में पांच विकेट और पार्ल में 30 रन देकर चार विकेट जरूर चटकाए और अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन क्या वह टेस्ट क्रिकेट के कड़े प्रारूप के लिए तैयार हैं? शास्त्री को अभी ऐसा नहीं लगता है, लेकिन उन्होंने अर्शदीप को जमकर टेस्ट खेलने की प्रैक्टिस करने की सलाह जरूर दी। 

शास्त्री ने कहा, 'बात यह है कि आप उनका प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड देखना चाहते हैं। क्या वह लंबे स्पैल फेंक सकते हैं? क्या उन्होंने रणजी ट्रॉफी में काफी क्रिकेट खेला है? मैं उन्हें रणजी और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेलने के लिए कहूंगा और उन्हें योजनाओं में बनाए रखूंगा क्योंकि अगर कोई इन मैदानों पर स्विंग करा सकता है जैसा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सफेद गेंद से किया था तो वह उपयोगी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed