फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs SA Final T20 World Cup 2024 Squad India Vs South Africa Players Performance Comparison Batting Fielding

IND vs SA Final: एक से 11 तक, द. अफ्रीका के पास भारतीय चुनौती का कोई जवाब नहीं, यकीन न हो तो यहां देखें आंकड़े

Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
सार

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final Performance Analysis: अमेरिका में मैच तक भारत ने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों को मौका दिया है, वहीं वेस्टइंडीज पहुंचते ही तीन स्पिनर्स खेलते दिखाई पड़ रहे हैं। टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी मजबूत दिखी है।

विज्ञापन
IND Vs SA Final T20 World Cup 2024 Squad India Vs South Africa Players Performance Comparison Batting Fielding
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप में शनिवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह मैच बारबाडोस के केनसिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों टीमें इस आखिरी मैच के लिए अपने-अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगी।
विज्ञापन

टीम के चयन के वक्त हुई थी रोहित-द्रविड़ की आलोचना

जब इस टूर्नामेंट के लिए भारत ने 15 सदस्यीय टीम का एलान किया था, तब कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की खूब आलोचना हुई थी। टीम में चार स्पिनर्स को रखने को लेकर फैंस ने इन दोनों पर निशाना साधा था। हालांकि, तब रोहित ने बहुत धैर्य रखते हुए जवाब दिया था कि वेस्टइंडीज में वह इन सारे सवालों का जवाब देंगे। अब जब टी20 विश्व कप में स्पिनरों का बोलबाला देखने को मिल रहा है तो आलोचकों को रोहित का फैसला सही दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टइंडीज में तीन स्पिनर्स का जलवा

अमेरिका में मैच तक भारत ने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों को मौका दिया है, वहीं वेस्टइंडीज पहुंचते ही तीन स्पिनर्स खेलते दिखाई पड़ रहे हैं। टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला है। जहां अमेरिकी लेग में भारत ने लगातार तीन मैच जीते और कनाडा वाला मैच बिना टॉस के रद्द हो गया। वहीं, वेस्टइंडीज लेग में टीम लगातार चार मैच जीत चुकी है। भारत टी20 विश्व कप 2024 में अब तक अजेय है और गेंदबाजी, बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक, सबमें भारतीय खिलाड़ियों का दम देखने को मिला है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका का भी हाल टीम इंडिया जैसा

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उसका भी हाल कुछ हद तक टीम इंडिया जैसा रहा है। टीम ने इस संस्करण में अपने शुरुआती तीन मैच न्यूयॉर्क में ही खेले थे और चार तेज गेंदबाज खिलाए थे। फिर टीम वेस्टइंडीज पहुंची और एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दिया।

दक्षिण अफ्रीका की खास बात यह है कि उनके पास कई पार्ट टाइम स्पिनर हैं। खुद कप्तान मार्करम भी ऑफ स्पिन करते हैं। इसके अलावा चाइनामैन तबरेज शम्सी और केशव महाराज हैं। इनका स्पिन आक्रमण भी कुछ हद तक भारत जैसा है। यही वजह है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस संस्करण में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने आठ में से आठ मुकाबले जीते हैं।

इंडिया 11 vs दक्षिण अफ्रीका 11

फाइनल में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, भारत के लिए एडवांटेज इस बात का होगा कि टीम इंडिया पहले भी अलग-अलग आईसीसी टूर्नामेंट में फाइनल खेल चुकी है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का यह आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट का पहला फाइनल होगा। ऐसे में फाइनल में भी दक्षिण अफ्रीका के लिए भारत से पार पाना आसान नहीं होगा। आइए ग्राफिक्स में देखते हैं कि एक से लेकर 11वें पोजिशन तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों में से किसका इस विश्व कप में प्रदर्शन बेहतर रहा है...











विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed