फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News

IND vs SA: आखिरी टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11? संजू सैमसन और रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

Thu, 14 Nov 2024 08:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Nov 2024 08:41 PM IST
सार

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 16 में से 13 मैच जीते हैं और इस बार वह सीरीज जीतकर लौटना चाहेंगे। यह मुकाबला संजू सैमसन और रिंकू सिंह के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : @BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अंतिम मुकाबला शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमाने का उद्देश्य लेकर उतेरगी। यह मुकाबला संजू सैमसन और रिंकू सिंह के लिए काफी अहम होने वाला है। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

सीरीज जीतकर लौटना चाहेंगे सूर्या
दोनों टीमें वांनडरर्स स्टेडियम में भिडे़ंगी। भारत के लिए यह मैदान हमेशा से भाग्यशाली रहा है। 2007 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर पहला टी20 विश्व कप जीता था। एक साल पहले पिछली टी20 सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जमाकर टीम को जीत दिलाई थी। सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 16 में से 13 मैच जीते हैं और इस बार वह सीरीज जीतकर लौटना चाहेंगे। पिछली बार खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। टी20 क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार रिंकू सिंह का फॉर्म भी चिंता का सबब है जो पिछले कुछ महीने से अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि छठे या सातवें नंबर पर उतरने से वह सहज होकर खेल नहीं पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू सिंह का फॉर्म चिंता का विषय
भारत में अगला टी20 विश्व कप 2026 में है और सूर्यकुमार के पास रिंकू में आत्मविश्वास भरकर उनके प्रदर्शन को ढर्रे पर लाने का पूरा समय है। स्पष्टता के अभाव में उनके जैसे हुनरमंद क्रिकेटर को खोने का जोखिम भारतीय टीम नहीं उठा सकती। मौजूदा सीरीज में रिंकू दो मैचों में छठे और एक मैच में सातवें नंबर पर उतरे और 28 रन ही बना सके। निचले क्रम पर उतरने से 11, नौ या आठ रन का स्कोर चिंता का विषय नहीं है लेकिन असल चिंता इस बात की है कि इसके लिए उन्होंने कुल 34 गेंदें खेल डाली। 
विज्ञापन

टीम प्रबंधन को जल्द लेना होगा फैसला
आईपीएल के दौरान भी रिंकू को 15 मैचों में कुल 113 गेंद ही खेलने को मिली थी यानी प्रति मैच 7.5 गेंद। एक फिनिशर के तौर पर रिंकू को हर पारी में करीब दस ही गेंद मिल सकती है। इससे शायद उनके आत्मविश्वास पर असर पड़ा है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह आक्रामक खेलें या सहायक की भूमिका में रहें। रिंकू ने अधिकांश समय पांचवें नंबर पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन जब संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर और तिलक वर्मा तीसरे नंबर पर उतर रहे हैं तो रिंकू को हार्दिक पंड्या से पहले उतारना कठिन है। टीम प्रबंधन को इस मसले का तुरंत हल निकालना होगा। भारत ने अपने 15 में से 12 खिलाड़ियों को पहले तीन मैचों में आजमाया है और अब देखना है कि तेज गेंदबाज यश दयाल या विजयकुमार विशक को पहला मौका मिलता है या नहीं। 

चौथे टी20 के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकल्टन, एंडिले सिमलेन, ट्रिस्टन स्टब्स। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed