फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA 1st test: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami's statement tweet on wicketkeeper Rishabh Pant goes viral on social media; Pant wicketkeeper or bowler Uttarakhand CM

IND vs SA: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की फिसली जुबान, ऋषभ पंत के बारे में कही ये बात

Wed, 29 Dec 2021 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Dec 2021 03:35 PM IST
सार

24 साल के पंत उत्तराखंड के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें राज्य का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देने के लिए ट्वीट किया।

विज्ञापन
Ind vs SA 1st test: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami's statement tweet on wicketkeeper Rishabh Pant  goes viral on social media; Pant wicketkeeper or bowler Uttarakhand CM
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में तीन टेस्ट की सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह विकेट के पीछे सबसे तेज 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने। उन्होंने 26 टेस्ट में यह रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में पंत ने पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी और ऋद्धिमान साहा का रिकॉर्ड तोड़ा। 
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य के ब्रांड अंबेस्डर बने पंत
24 साल के पंत उत्तराखंड के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें राज्य का ब्रांड अंबेस्डर बनाया गया है। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई देने के लिए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उत्तराखंड के सपूत और राज्य के ब्रांड अंबेस्डर ऋषभ पंत द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज '100 विकेट' लेने वाले भारतीय विकेटकीपर बनने पर हार्दिक बधाई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट में बाकी सारी चीजें सही लिखी हैं, लेकिन उन्होंने पंत को 100 विकेट लेने की बधाई दी है, जबकि पंत गेंदबाज नहीं, बल्कि विकेटकीपर हैं। इस ट्वीट के बाद फैंस ने रिप्लाई किया और लिखा कि पंत गेंदबाज नहीं विकेटकीपर हैं। उन्हें इतना भी नहीं पता। विकेट के पीछे शिकार करने से मतलब है स्टंप आउट, कैच आउट और रन आउट करना। इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम टेस्ट में 100 शिकार करने वाले विकेटकीपर
पंत, धोनी और साहा के बाद भारत के लिए सबसे कम टेस्ट में विकेट के पीछे 100 शिकार करने का रिकॉर्ड नयन मोंगिया के नाम है। उन्होंने 100 शिकार करने के लिए 41 टेस्ट लिए। वहीं, 1983 विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे विकेटकीपर सैयद किरमानी ने 42 टेस्ट में 100 शिकार पूरे किए थे। ओवरऑल विश्व में सबसे तेज 100 शिकार करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के नाम है। उन्होंने 22 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed