फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc

IND vs SA Live Streaming : भारत के सामने टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की चुनौती, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

Tue, 26 Dec 2023 12:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

India vs South Africa Test 2023 Live Streaming Telecast Channel : भारतीय टीम की नजर इतिहास रचने पर है, लेकिन इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है।

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज मंगलवार (26 दिसंबर) को शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर पिछली बार 2021 में जीती थी। तब विराट कोहली कप्तान थे। अब टीम की बागडोर रोहित शर्मा के हाथों में है। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। उस सूखे को समाप्त करने के इरादे से रोहित की टीम इस बार पहुंची है।
विज्ञापन


भारत-दक्षिण अफ्रीका के पहले टेस्ट के लाइव अपडेट्स और स्कोर जानने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन


भारतीय टीम की नजर इतिहास रचने पर है, लेकिन इसमें बारिश बाधा बन सकती है। पहले टेस्ट के दौरान मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस बात की भी संभावना है कि मैच का पहला दिन बारिश से धुल सकता है। सुपरस्पोर्ट पार्क के क्यूरेटर ब्रायन ब्लॉय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है जिससे बल्लेबाजों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 42 टेस्ट मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया 15 मैच जीती है। दक्षिण अफ्रीका को 17 मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैच ड्रॉ हुए हैं। दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड को देखें तो अब तक 23 मैच खेले गए हैं। भारत को सिर्फ चार मुकाबलों में जीत हासिल हुई। 12 मैच मेजबान टीम ने जीते। सात ड्रॉ पर छूटे हैं।

IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
हम भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (26 दिसंबर) से खेला जाएगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा।

IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।

IND vs SA 1st Test 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch India vs South Africa Test Matc
मुकेश कुमार, रोहित शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच आप ऑनलाइन हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। वहीं, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जोर्जी, डीन एल्गर, एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, मार्को यानसेन, वियान मुल्डर, डेविड बेडिंघम (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), काइल वेरेन, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed