{"_id":"64fed26edf7416cefd03af0c","slug":"ind-vs-pak-what-happen-if-match-cancelled-on-reserve-day-these-equations-for-india-vs-pakistan-asia-cup-2023-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: रिजर्व डे पर भी रद्द हुआ मैच तो क्या होगा? भारत-पाकिस्तान के लिए एशिया कप में ये होंगे समीकरण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: रिजर्व डे पर भी रद्द हुआ मैच तो क्या होगा? भारत-पाकिस्तान के लिए एशिया कप में ये होंगे समीकरण
Mon, 11 Sep 2023 08:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:41 PM IST
सार
India vs Pakistan Asia Cup 2023 Reserve Day Equations: कोलंबो में पिछले काफी दिनों से मौसम खराब है। भारत-पाकिस्तान के मैच पर पहले से ही बारिश का साया था। रविवार को बारिश ने खलल भी डाला। मौसम को देखते हुए मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रविवार (10 सितंबर) को शुरू हुआ। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका और अब सोमवार को रिजर्व डे पर मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। रविवार को खेल रोके जाने के समय भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए थे। अब टीम ने इस स्कोर से आगे खेलना शुरू किया है।
कोलंबो में पिछले काफी दिनों से मौसम खराब है। भारत-पाकिस्तान के मैच पर पहले से ही बारिश का साया था। रविवार को बारिश ने खलल भी डाला। मौसम को देखते हुए मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया था। एशिया कप के फाइनल के अलावा सिर्फ इसी मैच के लिए रिजर्व डे की सुविधा है। अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को शाम में भी भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर मैच रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हुआ तो क्या होगा?

आर प्रेमदासा स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों को बांटने पड़ेंगे अंक
अगर रिजर्व डे पर भी मैच पूरा नहीं होता है तो मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों को अंक बांटने पड़ेंगे। इससे पहले दो सितंबर को ग्रुप राउंड में जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था तब बारिश ने खलल डाला था। दोनों टीमों को अंक बांटने पड़े थे।

कोलंबो में मैच के दौरान भारत के खिलाड़ी
- फोटो : ICC/X
भारत और पाकिस्तान के कितने अंक होंगे?
अगर मैच रद्द होता है तो भारत खाते में एक अंक जुड़ जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो जाएंगे।
सुपर-4 में अंक तालिका की क्या है स्थिति?
सुपर-4 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। उसके एक मैच में दो अंक हैं। पाकिस्तान का नेट रनरेट +1.051 है। दूसरे पायदान पर श्रीलंका की टीम है। उसके भी एक मैच में दो अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पाकिस्तान से पीछे है। श्रीलंका का नेट रनरेट +0.420 है। तीसरे स्थान पर भारत है। उसे अभी अपना पहला मैच खेलना है। अंक तालिका में सबसे नीचे बांग्लादेश की टीम है। उसके दो मैच में शून्य अंक हैं। वह दोनों मुकाबलों में हार चुका है। उसका नेट रनरेट भी काफी खराब है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.749 है।