फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online

IND vs PAK Live Streaming: अहमदाबाद में 18 साल बाद पाकिस्तान से वनडे खेलेगा भारत, फ्री में ऐसे देख पाएंगे मैच

Sat, 14 Oct 2023 08:30 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Oct 2023 08:30 AM IST
सार

India vs Pakistan 2023 World Cup Live Streaming, Telecast: भारतीय टीम वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच में नहीं हारी है। टीम इंडिया ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम जीत के इस क्रम को जारी रखना चाहेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप का 12वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार (15 अक्तूबर) को खेला जाएगा। भारतीय टीम 18 साल बाद अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ कोई वनडे मैच खेलेगी। पिछली बार 2005 में जब दोनों टीमें यहां आमने-सामने हुई थीं तब पाकिस्तान को तीन विकेट से जीत मिली थी। भारतीय टीम उस हार का बदला लेना भी चाहेगी।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में अब तक तीन मुकाबले हुए हैं। एक टेस्ट, एक वनडे और एक टी20 में दोनों टीमें यहां एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। 1987 में टेस्ट में ड्रॉ हुआ था। 2005 में भारतीय टीम वनडे में हारी थी और 2012 में टी20 में भारत को 11 रन से जीत मिली थी।
विज्ञापन

IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online
ind vs pak - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं हारा भारत
भारतीय टीम वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक भी मैच में नहीं हारी है। टीम इंडिया ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2011, 2015 और 2019 में पाकिस्तान को हराया है। भारतीय टीम जीत के इस क्रम को जारी रखना चाहेगी। टीम इंडिया विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरी बार अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। 1996 (बंगलूरू) और 2011 (मोहाली) में भारत को जीत मिली थी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK:  जानें दोनों टीमों की कमजोरी और मजबूती

शानदार फॉर्म में दोनों टीमें
वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब रोहित शर्मा और बाबर आजम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।

IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच शनिवार (14 अक्तूबर) को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन सात खिलाड़ियों के बीच होगी जंग, कुलदीप और बाबर का मुकाबला रहेगा सुपरहिट

विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन

IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें: मैच में क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11, क्लिक करके जानें

विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

IND vs PAK World Cup Live Streaming Telecast Channel: When And How To Watch India Vs Pakistan Match Online
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान को विश्व कप में आठवीं बार हराने उतरेगा भारत, 14 ग्राफिक्स में महामुकाबले की पूरी जानकारी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/ रविचंद्रन अश्विन।

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी, हारिस रऊफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed