{"_id":"64ff138223539ccd580b6827","slug":"ind-vs-pak-virat-kohli-hits-47th-century-in-odi-now-just-two-steps-away-from-sachin-tendulkar-most-hundred-2023-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: अब सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर विराट कोहली, कोलंबो में चौथा शतक लगाकर बनाया खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: अब सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर विराट कोहली, कोलंबो में चौथा शतक लगाकर बनाया खास रिकॉर्ड
Mon, 11 Sep 2023 08:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 11 Sep 2023 08:07 PM IST
सार
एशिया कप में विराट को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें तीन मुकाबले मिलेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट के दौरान ही तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं या उनसे आगे भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार (10 सितंबर) को खेलने उतरी। बारिश के कारण रविवार को मुकाबला पूरा नहीं हुआ तो दोनों टीमें सोमवार (11 सितंबर) को रिजर्व डे पर खेलने उतरीं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में शानदार शतक लगाया। यह उनके वनडे करियर का 47वां शतक है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सिर्फ दो कदम दूर हैं।
तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 49 शतक लगाए हैं। कोहली के 278 मैच में 47 शतक हो गए हैं। कोहली ने 267वीं पारी में ही 47 शतक लगा दिए। वहीं, सचिन ने इसके लिए 435 पारियां खेली थीं। एशिया कप में विराट को अभी कम से कम दो मैच और खेलने हैं। अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें तीन मुकाबले मिलेंगे। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट के दौरान ही तेंदुलकर की बराबरी कर सकते हैं या उनसे आगे भी जा सकते हैं।

तेंदुलकर-कोहली से काफी पीछे रोहित शर्मा
तेंदुलकर और कोहली के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। रोहित ने 247 मैच में 30 और पोंटिंग ने 375 मैच में 30 शतक लगाए हैं। पोंटिंग संन्यास ले चुके हैं। इन दोनों के बाद पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 मैच में 28 शतक लगाए हैं।

विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
कोहली ने की अमला की बराबरी
विराट ने अपनी पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया। वह किसी एक ग्राउंड पर लगातार सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला के बराबर पहुंच गए हैं। अमला ने सेंचुरियन में लगातार चार शतक लगाए थे। कोहली के अब कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चार शतक हो गए हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन