{"_id":"634d3017120bd225fa006fda","slug":"ind-vs-pak-video-mohammed-shami-becomes-shaheen-afridi-mentor-before-india-vs-pakistan-t20-world-cup-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Video: मोहम्मद शमी बने शाहीन अफरीदी के मेंटर, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सिखाए गेंदबाजी के गुर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Video: मोहम्मद शमी बने शाहीन अफरीदी के मेंटर, भारत-पाकिस्तान मैच से पहले सिखाए गेंदबाजी के गुर
Mon, 17 Oct 2022 04:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 17 Oct 2022 04:06 PM IST
सार
शमी को शुरू में केवल टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के रिजर्व सदस्य के रूप में चुना गया था, लेकिन बुमराह की चोट के कारण उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया। शमी अपने अनुभव के साथ भुवनेश्वर कुमार के साथ वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप में 23 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। उस मुकाबले से पहले दोनों टीमें ब्रिस्बेन में वॉर्म-अप मैच खेलकर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही हैं। भारत ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। वहीं, पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। सोमवार (17 अक्तूबर) को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी साथ में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में आने के बाद शमी ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। उन्होंने इस दौरान अफरीदी को गेंदबाजी के टिप्स दिए। अफरीदी खुद शमी के पास गए थे। उन्होंने भारतीय गेंदबाज से पूछा, ''शमी भाई, कैसे हैं?'' इसके बाद दोनों काफी देर तक बात करते हुए दिखे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि अफरीदी को गेंदबाजी के टिप्स देने के लिए शमी बाएं हाथ में गेंद लिए हुए हैं। वह उन्हें स्विंग और तेजी के बारे में समझा रहे थे।
The @T20WorldCup meetup: Stars catch up on the sidelines 🤩#WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/J1oKwCDII2
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर्म-अप मैच में शमी ने बरपाया कहर
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर तक छह विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए थे। 19 ओवर तक कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया। इसके बाद 20वें ओवर में उन्होंने मोहम्मद शमी को मैदान में बुलाया और गेंद थमाई।
ये भी पढ़ें: Shami IND vs AUS: 19वें ओवर तक डग आउट में बैठे थे शमी, छह गेंदों में 11 रन बचाने आए और पलट दिया पूरा मैच

20वें ओवर में मोहम्मद शमी पहली बार गेंदबाजी के लिए आए। उन्हें 11 रन बचाने थे। सामने पैट कमिंस और जोश इंगलिस थे। इसके बाद जो उन्होंने किया, वह मैच पलटने वाला रहा। आमतौर पर टी20 में आखिरी ओवर में 11 रन आराम से बनते हैं, लेकिन शमी की सटीक यॉर्कर ने ऑस्ट्रेलिया को ऐसा करने से रोक दिया। इस तरह शमी की आखिरी चार गेंदों पर चार विकेट गिरे। इनमें से तीन विकेट शमी ने लिए और एक रन आउट रहा। शमी ने आखिरी ओवर में सिर्फ चार रन लुटाए और भारत यह मैच छह रन से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: कौन हैं टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया जाने वालीं राजलक्ष्मी अरोड़ा, क्या है इनका रोल, जानें
भुवनेश्वर के साथ शमी संभालेंगे गेंदबाजी की कमान
शमी को शुरू में केवल टी 20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के रिजर्व सदस्य के रूप में चुना गया था, लेकिन बुमराह की चोट के कारण उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया गया। शमी अपने अनुभव के साथ भुवनेश्वर कुमार के साथ वर्ल्ड कप में भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। उनके अनुभव के कारण ही युवा खिलाड़ी उनसे सीखने के लिए उत्साहित रहते हैं।