फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Vande Bharat Shatabdi-Tejas going to Ahmedabad full; 10,000 passengers in waiting list

IND vs PAK: अहमदाबाद जाने वाली वंदे भारत, शताब्दी-तेजस फुल; 10,000 यात्री वेटिंग, यहां पार्क होंगे VVIP प्लेन

Fri, 13 Oct 2023 05:41 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:41 PM IST
सार

मैच के दिन मुंबई से अहमदाबाद आने वाली ट्रेनों वंदे भारत, शताब्दी, हमसफर में लंबी वेटिंग चल रही है। 13 अक्टूबर की रात को मुंबई से अहमदाबाद आने वाली ट्रेन तेजस में भी जगह नहीं है। 

विज्ञापन
IND vs PAK: Vande Bharat Shatabdi-Tejas going to Ahmedabad full; 10,000 passengers in waiting list
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। इसे रोमांचक मैच को देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के क्रेज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुंबई से अहमदाबाद किराया तिगुना से ज्यादा हो गया है। स्थिति ऐसी है कि 14 अक्टूबर को हवाई टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसी स्थिति ट्रेनों की भी है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली लग्जरी व अन्य ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। 10 हजार से ज्यादा यात्री वेटिंग में हैं।
विज्ञापन


मैच के दिन मुंबई से अहमदाबाद आने वाली ट्रेनों वंदे भारत, शताब्दी, हमसफर में लंबी वेटिंग चल रही है। 13 अक्टूबर की रात को मुंबई से अहमदाबाद आने वाली ट्रेन तेजस में भी जगह नहीं है। ऐसा ही हाल दिल्ली से आने वाली ट्रेनों का भी है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 13 और 14 अक्टूबर के दिन दोपहर 12 बजे तक जो ट्रेन अहमदाबाद पहुंच रही है। इसमें भी टिकट की भारी डिमांड है। वोटिंग के हिसाब से देखा जाए तो करीब 10 हजार अतिरिक्त यात्री हो सकते है। आईआरसीटीसी की निजी ट्रेन तेजस जो आमतौर पर खाली हो सकती है। वह भी अब वेटिंग में आ चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 13 व 14 अक्टूबर को मुंबई से चलने वाली ट्रेनों में टिकट की कितनी डिमांड है।
विज्ञापन


होटल नहीं तो अस्पताल में रुक रहे क्रिकेट प्रेमी
अहमदाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर तुषार पटेल ने कहा कि, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में मैच हैै ऐसे में अहमदाबाद में होटल के रेट कई गुना बढ़ गए है। इसकी वजह से कुछ दर्शकों ने अपने रुकने का इंतजाम अस्पताल में किया है। ये वो दर्शक हैं, जो सुबह अहमदाबाद में आएंगे और अस्पताल में हेल्थ चेकअप करवाकर दोपहर तक मैच देखने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचेंगे। मैच खत्म होने के बाद वापिस अस्पताल में रात्रि के दौरान रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शकों को हेल्थ चेकअप के चलते रात को रुकने की व्यवस्था किए जाने की खबर सामने आने के बाद अहमदाबाद हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉक्टर भरत गढवी ने कहा है कि, किसी भी अस्पताल में मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए रुकने की व्यवस्था करना ठीक नहीं है। अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए है। तो किसी भी हॉस्पिटल की तरफ से मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए रुकने का इंतजाम न किया जाए।


100 वीवीआईपी चार्टर्ड विमान अहमदाबाद पहुंचेंगे  
भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद के अलावा गुजरात समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचेंगे। विदेश से भी दर्शक भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक पहुंचने वाले हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच को देखने के लिए वीवीआईपी का भी अहमदाबाद में आगमन होगा। मैच के दौरान 100 चार्टर्ड प्लेन से वीवीआईपी अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद एयरपोर्ट के अलावा बड़ौदा, सूरत एयरपोर्ट की पार्किंग फुल हो चुकी है। इसके बाद राजकोट और इंदौर एयरपोर्ट की पार्किंग का भी इस्तेमाल किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed