फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK two Pakistani players were crying in the match against India Wasim Akram revealed after 36 years

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच में रो रहे थे पाकिस्तान के ये दो खिलाड़ी, वसीम अकरम ने 36 साल बाद किया खुलासा

Thu, 25 Aug 2022 09:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Thu, 25 Aug 2022 09:27 PM IST
सार

18 अप्रैल को ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इसी मैच में जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। उसी मैच में दो पाकिस्तानी खिलाड़ी रोए थे।

विज्ञापन
IND vs PAK two Pakistani players were crying in the match against India Wasim Akram revealed after 36 years
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को एशिया कप में आमने-सामने होंगी। इन दो देशों के बीच मैच का दबाव खिलाड़ियों पर भी होता है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी हर हाल में यह मैच जीतना चाहते हैं। यहां तक कि खिलाड़ी मैच में हार के डर से रोने भी लगते हैं। ऐसा ही वाकया 1986 में हुआ था। तब पाकिस्तान के दो खिलाड़ी रोने लगे थे। इसका खुलासा पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने किया है।
विज्ञापन


18 अप्रैल को ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इसी मैच में जावेद मियांदाद ने चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई थी। भारत ने 50 ओवर में सात विकेट पर 245 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर ने 92, क्रिस श्रीकांत ने 75 और दिलीप वेंगसरकर ने 50 रन बनाए थे। पाकिस्तान को जीत के लिए 246 रन बनाने थे।
विज्ञापन


जावेद मियांदाद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने मैच में नाबाद 116 रन बनाए थे। मोहसिन खान ने 36 और अब्दुल कादिर ने 34 रन की पारी खेली थी। इसी मैच से जुड़ा एक किस्सा अकरम ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में सुनाया। उनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव भी वहां मौजूद थे। अकरम ने बताया कि आखिरी ओवर में भारतीय टीम जीतने वाली थी और दो पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर जमकर रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकरम ने कहा, ''मुझे वह दिन आज भी याद जब मैं मैच में रनआउट हो गया था। उस समय मैं युवा खिलाड़ी था। मेरे साथ टीम में जाकिर खान और मोहसिन कमाल भी युवा थे। दोनों खिलाड़ी मैच में नहीं खेल रहे थे। इसके बावजूद भी लगातार रोए जा रहे थे। मैंने उनसे पूछा कि क्यों रो रहे हो भाई? इस पर दोनों ने कहा कि हमें यह मुकाबला जीता है। मैंने उनसे फिर कहा कि अगर तुम्हारे रोने से मैच जीत सकते तो मैं भी तुम दोनों के साथ रोता। हम उम्मीद करते हैं मियांदाद कमाल दिखा दें।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed