फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Last over thrill Dinesh Karthik run out Virat Kohli six Mohammad Nawaz wide ashwin winning runs

IND vs PAK: आखिरी ओवर का रोमांच, कार्तिक के रनआउट ने बढ़ा दी थीं धड़कनें, विराट को करना पड़ा नो बॉल का इशारा

Sun, 23 Oct 2022 07:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Sun, 23 Oct 2022 07:36 PM IST
सार

रोमांच की हदें पार कर देने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND vs PAK Last over thrill Dinesh Karthik run out Virat Kohli six Mohammad Nawaz wide ashwin winning runs
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पिछले साल वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया। रोमांच की हदें पार कर देने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विज्ञापन


कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। दिनेश कार्तिक सिर्फ एक रन बना सके। अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी ओवर में भारत को 16 रन चाहिए थे
19.1 ओवर:
मोहम्मद नवाज ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट कर दिया
19.2 ओवर: दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए, लॉन्ग ऑन पर एक रन लिया
19.3 ओवर: विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर शॉट लगाकर दो रन लिए
19.4 ओवर: नो बॉल, विराट ने डीप-स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया। नवाज की गेंद कमर की ऊंचाई से ऊपर थी। अंपायर ने पहले नो-बॉल नहीं दिया था। कोहली ने नो-बॉल का इशारा किया। अंपायर ने चेक करने के बाद नो-बॉल दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम इस पर नाराज हो गए। वह अंपायर से बहस करने लगे, लेकिन फैसला नहीं बदला।




19.4 ओवर: नवाज की यह गेंद फ्री-हिट थी। उन्होंने कोहली से बचने के लिए वाइड फेंक दी। फ्री-हिट बरकरार रही।
19.4 ओवर: नवाज की गेंद को कोहली स्लॉग करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। गेंद स्टंप से जाकर लगी और फिर थर्ड मैन की ओर चली। कोहली और कार्तिक ने दौड़कर तीन रन ले लिए। पाकिस्तान के खिलाड़ी अंपायर से बहस करने लगे। उन्हें इस बात की आपत्ति थी कि बोल्ड होने के बावजूद कोहली ने कैसे रन ले लिए, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी यह भूल गए यह फ्री-हिट थी।
19.5 ओवर: भारत को जीत के लिए दो गेंद पर दो रन बनाने थे। नवाज की गेंद को कार्तिक स्विप करना चाह रहे थे, लेकिन वह चूक गए। गेंद उनके हाथ से लगकर वही रुक गई। कार्तिक क्रीज से बाहर थे। विकेटकीपर रिजवान ने गेंद उठाकर स्टंप में मार दी। कार्तिक आउट हो गए।
19.6 ओवर: भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन बनाने थे। अश्विन क्रीज पर आए। नवाज ने वाइड फेंक दी। स्कोर बराबर हो गया।
19.6 ओवर: जीत के लिए एक गेंद पर एक रन बनाने थे। अश्विन ने मिड-ऑफ की ओर फील्डर के ऊपर से शॉट खेला और टीम इंडिया को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed