{"_id":"6353bb57665a17784733e985","slug":"ind-vs-pak-dinesh-karthik-got-emotional-about-rohit-sharma-before-pakistan-match-shared-ricky-ponting-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर भावुक हुए कार्तिक, पोंटिंग का वीडियो किया शेयर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा को लेकर भावुक हुए कार्तिक, पोंटिंग का वीडियो किया शेयर
Sat, 22 Oct 2022 03:13 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Oct 2022 03:13 PM IST
सार
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं। उनके लिए यह काफी भावुक पल है। कार्तिक 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। उसके बाद उन्होंने 2022 में वापसी की है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (23 अक्तूबर) को पाकिस्तान के मेलबर्न में खेलने उतरेगी। इस मैच को लेकर टीम इंडिया ने पूरी तरह से कमर कस ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। उनके लिए यह काफी भावुक पल है। कार्तिक 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। उनके बारे में रिकी पोंटिंग सहित कई दिग्गजों ने कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन कार्तिक ने सबको गलत साबित कर दिया। इसके लिए उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को धन्यवाद कहा है।
कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे। इसके अलावा उनके करियर के अलग-अलग हिस्सों को दिखाया गया है। बैकग्राउंड में पोंटिंग उनकी तारीफ कर रहे हैं। पोटिंग ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि कार्तिक का भारत के लिए खेलने का सफर पूरा हो चुका है। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम रिटेन भी नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022 Schedule: 16 दिन में होंगे 30 मैच, आठ डबल हेडर, तीन दिन तीन मुकाबले, जानें सुपर-12 का पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
कार्तिक ने इस आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के लिए वापसी की। पोंटिंग ने उनके मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कहा, ''वह टी20 में अभी बेस्ट फिनिशर में एक है। इसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। मैं उनका कमेंट्री बॉक्स में वापसी का इंतजार कर रहा था, लेकिन उन्होंने अलग तरीके से वापसी की। मैं खुश होने के साथ-साथ हैरान भी हूं। इस उम्र में इस तरह से वापसी आसान नहीं होती। उन्होंने ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, केएल राहुल और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर को पीछे छोड़ते हुए जगह बनाई है। यह एक महान सफलता है।''
कार्तिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पहले पोंटिंग और फिर अभिषेक नायर और रोहित शर्मा को धन्यवाद कहा। उन्होंने पोंटिंग के लिए लिखा, ''जब मैं बड़ा हो रहा था तब आप मेरे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं। मैं मुंबई इंडियंस के साथ अपने समय के दौरान आपके साथ बिताए हर मिनट को पसंद किया। इन खूबसूरत शब्दों के लिए धन्यवाद रिकी।''
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के अलावा इन चार टीमों से भिड़ेगा भारत, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
कार्तिक ने वापसी का श्रेय मुंबई के पूर्व बल्लेबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य अभिषेक नायर को दिया। उन्होंने कहा कि नायर ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, उन्होंने रोहित के लिए कहा, ''एक ऐसे व्यक्ति के लिए जिसने सब कुछ किया, मुझ पर विश्वास किया और हमेशा मेरे लिए समय दिया और अंत में रास्ता दिखाया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं। वह मेरे लिए रोहित शर्मा है।''

View this post on Instagram