फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Babar Azam Press Conference ODI WC 2023 India vs Pakistan Ahmedabad ICC Cricket World Cup 2023

IND vs PAK: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेलने को तैयार बाबर, कहा- टीम पर दबाव नहीं, नसीम शाह की कमी खलेगी

Fri, 13 Oct 2023 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 13 Oct 2023 03:01 PM IST
सार

वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब रोहित शर्मा और बाबर आजम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Babar Azam Press Conference ODI WC 2023 India vs Pakistan Ahmedabad ICC Cricket World Cup 2023
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार (14 अक्तूबर) को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। मुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अब तक जो हुआ है वह ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। बाबर ने यह भी कहा कि उनकी टीम अहमदाबाद के बड़े स्टेडियम में खेलने के लिए तैयार है और इसे लेकर कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन


बाबर ने कहा, ''मुझे लगता है कि अतीत में जो हुआ वह महत्वपूर्ण नहीं है। हम वर्तमान में जीना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हम अच्छा कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान मैच जोरदार है। बड़ी संख्या में प्रशंसक आ रहे हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास प्रशंसकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है। हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे क्योंकि पहले 10 ओवर में विकेट अलग होता है और 10 ओवर के बाद अलग होता है। इसलिए हमें उसके अनुसार योजना बनानी होगी।''
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK Babar Azam Press Conference ODI WC 2023 India vs Pakistan Ahmedabad ICC Cricket World Cup 2023
शाहीन अफरीदी और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
नसीम की कमी खलेगी: बाबर
बाबर ने अपनी टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा, ''हमें नसीम शाह की कमी खलेगी। शाहीन अफरीदी हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। हम उस पर विश्वास करते हैं और वह खुद पर विश्वास करता है। यह हमारे लिए दबाव वाला मैच नहीं है। हमने कई बार एक-दूसरे के साथ खेला है। हमें हैदराबाद में बहुत समर्थन मिला और हम अहमदाबाद के लिए भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं।

IND vs PAK Babar Azam Press Conference ODI WC 2023 India vs Pakistan Ahmedabad ICC Cricket World Cup 2023
भारत-पाकिस्तान मैच - फोटो : अमर उजाला
जीत की हैट्रिक लगाने पर दोनों टीमों की नजरें
वनडे विश्व कप के मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों का फॉर्म शानदार रहा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की है। वहीं, पाकिस्तान ने नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। अब रोहित शर्मा और बाबर आजम की नजरें जीत की हैट्रिक लगाने पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed