{"_id":"6662c6f224e722f8b702f2cb","slug":"ind-vs-pak-babar-azam-left-virat-kohli-back-became-highest-run-scorer-in-t20i-cricket-t20-world-cup-2024-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: कोहली को पीछे छोड़ बाबर आजम ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: कोहली को पीछे छोड़ बाबर आजम ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
Fri, 07 Jun 2024 02:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डलास
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:08 PM IST
सार
अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच खेला। इस मुकाबले में बाबर आजम ने 44 रन जरूर बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट बेहद खराब रहा।
विज्ञापन
विराट और बाबर
- फोटो : ICC/ACC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 के तहत शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
गुरुवार को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोनांक पटेल की टीम ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया। डलास में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में अमेरिका ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन बनाए। इसके बाद यह मैच सुपर ओवर में पहुंचा। अमेरिका ने सुपर ओवर में 18 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाज 13 रन ही बना सके।
बाबर ने कोहली को छोड़ा पीछे
इस मैच में पाकिस्तान की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान बाबर आजम के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। दिग्गज बल्लेबाज के नाम 113 पारियों में 4067 रन दर्ज हैं। वहीं, टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 110 पारियों में 4038 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में विराट कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।
विज्ञापन
रोहित भी दौड़ में शामिल
रोहित शर्मा भी 152 मैचों की 144 पारियों में 4026 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हैं। टी20 विश्व कप 2024 के तहत भारत ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेला। इस मैच में भारतीय कप्तान ने अर्धशतक जड़ा था। उन्होंने 37 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उम्मीद है कि नौ जून को खेले जाने वाले मैच में वह उपलब्ध रहेंगे।
बाबर की सुस्त पारी ने बढ़ाई टीम की चिंता
अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2024 में अपना पहला मैच खेला। इस मुकाबले में बाबर आजम ने 44 रन जरूर बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट बेहद खराब रहा। वो 102.32 का रहा। अमेरिका के गेंदबाज जसदीप सिंह ने 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 43 गेंदों का सामना करते हुए 29 वर्षीय बल्लेबाज ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनकी सुस्त बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि 19 गेंदों का सामना करने के बावजूद उनका निजी स्कोर सिर्फ छह रन था।