फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup Babar Azam talk before india vs pakistan match Different Game If Shaheen afridi Was There

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले ही बाबर आजम को सताने लगा हार का डर, कहा- अफरीदी होते तो मैच अलग होता

Sat, 27 Aug 2022 06:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 Aug 2022 06:46 PM IST
सार

शाहीन अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया। वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर के चोटिल होने के बाद हसन अली को चुना गया है।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup Babar Azam talk before india vs pakistan match Different Game If Shaheen afridi Was There
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा। मैच से पहले ही पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को हार का डर सताने लगा है। वह अपने स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी को याद करने लगे हैं। बाबर ने दुबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि अगर शाहीन अफरीदी होते तो यह मैच अलग होता। अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया। वहीं, मोहम्मद वसीम जूनियर के चोटिल होने के बाद हसन अली को चुना गया है।
विज्ञापन

बाबर ने कहा, ''शाहीन हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है, वह आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करता है और वह आक्रमण का नेतृत्व करता है, इसलिए हमें उसकी कमी खलेगी। अगर शाहीन होता, तो यह एक अलग मैच होता। हालांकि, हमारे अन्य गेंदबाज भी अच्छे हैं। टीम में आत्मविश्वास की कमी नहीं है।''

यह भी पढ़ेंः IND vs PAK: वसीम जाफर ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, अश्विन-पंत को नहीं दिया मौका, अर्शदीप टीम में शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ मैच के बारे में आगे बात करते हुए बाबर ने कहा, "टीम में सबकुछ ठीक है। एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में आपको हर चीज के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है। मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और एक कप्तान के रूप में हमेशा 100 फीसदी देना मेरा काम है। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। टी 20 विश्व कप मैच बीत चुका है, कल एक नया दिन होगा। हमारे पास आत्मविश्वास है, लेकिन सबकुछ खेल के दिन पर निर्भर करता है।"
विज्ञापन

अभ्यास के दौरान भारतीय और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के बारे में पूछे जाने पर बाबर ने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में आप अलग-अलग खिलाड़ियों से मिलने की कोशिश करते हैं। हम सभी से मिले हैं, यह सामान्य है। आप खिलाड़ियों से क्रिकेट और अन्य चीजों के बारे में बात करने की कोशिश करते हैं।"

यह भी पढ़ेंः IND vs PAK Asia Cup T20 Live Streaming: दुबई में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, जानें टीवी-फोन पर कैसे देखें मैच

बाबर ने आगामी मैच के बारे में कहा, "हर कोई भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का इंतजार करता है। इस खेल का आनंद लेना महत्वपूर्ण है। हमारी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत है। चोट लगती रहती है। यह खेल का हिस्सा है। मुझे हर खिलाड़ी पर भरोसा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed