{"_id":"630a05cff911e43be41b8e27","slug":"ind-vs-pak-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-pakistan-asia-cup-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Asia Cup T20 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें टीवी-फोन पर कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Asia Cup T20 Live Streaming: भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानें टीवी-फोन पर कैसे देखें मैच
Mon, 29 Aug 2022 09:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:06 PM IST
सार
India vs Pakistan (IND vs Pak) Asia Cup 2022 T20 Live Streaming, Telecast: दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने है। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और बाबर आजम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला दुबई में रविवार को खेला गया। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने टीम में युवा खिलाड़ी के ऊपर अनुभवी को तरजीह दी है। रोहित ने युवा स्टार ऋषभ पंत को मैच से बाहर रखा। विकेटकीपिंग के लिए उन्होंने अनुभवी दिनेश कार्तिक को चुना।
दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। दोनों ही टीमें एशिया कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। यह मैच जीतने वाली टीम खिताब की तरफ एक कदम बढ़ा देगी।

पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। इस रोहित के ऊपर पाकिस्तान से बदला लेने की जिम्मेदारी है।
आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला 28 अगस्त यानी रविवार को खेला गया।
कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का दूसरा मुकाबला 28 अगस्त यानी रविवार को खेला गया।
कहां खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के मैच में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला गया। टॉस शाम 7:00 बजे हुआ।
भारत और पाकिस्तान के मैच में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला गया। टॉस शाम 7:00 बजे हुआ।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
एशिया कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट एचडी पर यह मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।