{"_id":"68cc0a5645962237ae0d58f8","slug":"ind-vs-omn-t20-asia-cup-2025-match-playing-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs OMN T20 Asia Cup Playing 11: बुमराह को मिलेगा आराम! ओमान के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह बनाएंगे अर्शदीप?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs OMN T20 Asia Cup Playing 11: बुमराह को मिलेगा आराम! ओमान के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह बनाएंगे अर्शदीप?
Thu, 18 Sep 2025 07:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:04 PM IST
सार
India vs Oman T20 Asia Cup 2025 Playing 11 Prediction: भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई और पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराया। टीम इन दोनों ही मैचों में तीन स्पिनर एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर उतरी थी और अब देखना दिलचस्प होगा कि ओमान के खिलाफ भारत रणनीति में कोई बदलाव करता है या नहीं।
विज्ञापन
भारत बनाम ओमान
- फोटो : Instagram/ANI
विस्तार
एशिया कप में शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम का ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सामना ओमान से होगा। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई किया है। इससे यह तय है कि इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों का सामना एक बार फिर होगा, ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ओमान के खिलाफ आराम देने की हो सकती है।
विज्ञापन
शुरुआती दो मैच एकतरफा अंदाज में जीते
भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान पर सात विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई और पाकिस्तान को एकतरफा मैच में हराया। टीम इन दोनों ही मैचों में तीन स्पिनर एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर उतरी थी और अब देखना दिलचस्प होगा कि ओमान के खिलाफ भारत रणनीति में कोई बदलाव करता है या नहीं। बुमराह के कार्यभार प्रबंध को लेकर हमेशा से ही चर्चा चलती है और ओमान के खिलाफ मैच से भारत आगे के लिए अपनी तैयारियां परखेगा। ऐसे में टीम प्रबंधन बुमराह को आराम देने पर विचार कर सकता है। टीम प्रबंधन अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को आगे के चुनौतीपूर्ण दौर के लिए तरोताजा रखने के महत्व को समझता है। अगर बुमराह बाहर रहे तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या हर्षित राणा में से किसी को मौका मिल सकता है। अर्शदीप का दावा हालांकि मजबूत होगा क्योंकि वह अधिक अनुभवी हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरा करने के करीब हैं।

यूएई और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती दो मैच एकतरफा रहे थे और ऐसे में ओमान के खिलाफ बैखौफ बल्लेबाजी कर टीम बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसे मुश्किल प्रतिद्वंद्वियों से भिड़ने से पहले अपने खेल को और बेहतर कर सकती है। दोनों ही मैचों में भारत की गेंदबाजी काफी अच्छी रही थी और भारत ने कम लक्ष्य का आसानी से पीछा किया था। बल्लेबाजी के मोर्चे पर शीर्ष और मध्यक्रम के बल्लेबाज मैच की परिस्थितियों में क्रीज पर अधिक समय बिताना पसंद करेंगे।
गिल को क्रीज पर अधिक समय बिताने की जरूरत
भारतीय टीम सुपर 4 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से इससे पहले ओमान के खिलाफ बल्लेबाजों को मौका देने का यह सुनहरा अवसर है। अभिषेक शर्मा ने अपेक्षा के अनुरूप तेज शुरुआत की है, लेकिन शुभमन गिल को क्रीज पर कुछ समय बिताने की जरूरत है। कप्तान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन वह चाहेंगे कि तिलक वर्मा को बल्लेबाजी करने का कुछ और समय मिले। भारत अगर फाइनल में पहुंचता है तो उसे सात दिन के अंदर चार मैच खेलने होंगे और इसे देखते हुए टीम प्रबंधन हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को भी बल्लेबाजी का कुछ मौका देना चाहेगा।

बड़े बदलाव की संभावना कम
भारतीय टीम प्रबंधन ओमान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बड़ा बदलाव करने से बचान चाहेगी। अगर टीम ने बदलाव के बारे में सोचा भी होगा तो वह बुमराह की जगह अर्शदीप या हर्षित को लेने पर विचार कर सकती है। विकेटकीपर के तौर पर सैमसन पहली पसंद बने हुए हैं। शुरुआती दोनों मैच में सैमसन की बल्लेबाजी नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि वह मध्यक्रम में ही उतरेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट गिरने के बाद शिवम दुबे को उतारा था, यानी यह तय है कि सैमसन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। जितेश शर्मा को तीसरे मैच में भी मौका मिलेगा इसकी संभावना कम है।

इस मुकाबले के लिए भारत और ओमान की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
ओमान: आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हमद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), वासिम अली, हसनैन शाह, शाह फैजल, आर्यन बिष्ट, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव, जितेन रामानंदी।