फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs OMN: Arshdeep became the first Indian bowler to take 100 wickets in T20Is.

IND vs OMN: अर्शदीप सिंह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय

Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Sep 2025 12:01 AM IST
सार

Arshdeep Singh t20 Wickets Record: ओमान के खिलाफ खेले गए एशिया कप के आखिरी ग्रुप चरण मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए।

विज्ञापन
IND vs OMN: Arshdeep became the first Indian bowler to take 100 wickets in T20Is.
अर्शदीप सिंह - फोटो : BCCI

विस्तार

ओमान के खिलाफ खेले गए एशिया कप के आखिरी ग्रुप चरण मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए। शुक्रवार को अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम निर्धारित ओवरों में चार विकेट पर 167 रन ही बना सकी। हालांकि, उनके लिए आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने 93 रनों की साझेदारी की और गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लेकिन दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs OMN: ओमान पर जीत के लिए भारत को करनी पड़ी मेहनत, गेंदबाजी-बल्लेबाजी की खामियां उजागर; SKY ने चौंकाया
विज्ञापन

अर्शदीप सिंह की उपलब्धि
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह का नाम शामिल हो गया। तेज गेंदबाज ने सिर्फ 64 मैचों में अपने 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए। इस तरह वह दुनिया में तीसरे सबसे तेज गेंदबाज बन गए जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने मात्र 53 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का नाम आता है, जिन्होंने 63 मैचों में 100 विकेट पूरे किए। अर्शदीप के बाद पाकिस्तान के हारिस रउफ (71 मैच) और आयरलैंड के मार्क अडायर (72 मैच) इस लिस्ट में शामिल हैं।

दो बदलावों के साथ उतरा भारत
इस मैच में भारत दो बदलावों के साथ उतरा था। हर्षित राणा को वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला। दोनों ने इस मुकाबले में एक-एक विकेट झटके। भारतीय टीम का यह 250वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरा है और उसने दमदार शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में यूएई को नौ विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त देकर सुपर चार चरण में जगह बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed