{"_id":"60d0a7e97915ce545122e447","slug":"ind-vs-nz-wtc-final-day-four-of-the-wtc-final-has-been-abandoned-due-to-persistent-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ WTC Final: बारिश की भेंट चढ़ा चौथे दिन का खेल, फाइनल का मजा किरकिरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ WTC Final: बारिश की भेंट चढ़ा चौथे दिन का खेल, फाइनल का मजा किरकिरा
Mon, 21 Jun 2021 08:23 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:23 PM IST
सार
साउथम्पटन में सुबह से ही मौसम में सुधार नहीं हो रहा था और ऐसे में अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया।
विज्ञापन
बारिश से धुला चौथे दिन का खेल
- फोटो : social media
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन का खेल लगातार बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। साउथम्पटन में आज यानी सोमवार को सुबह से ही रही बारिश हो रही थी जो खेल रद्द होने तक भी नहीं रुकी, जिसकी वजह से अंपायर को यह फैसला लेना पड़ा। बारिश इतनी हो रही थी कि मैदान से पानी निकालने तक का समय नहीं मिला। वहीं, मैच के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी बारिश की आशंका है। ऐसे में मैच रिजर्व डे में ही कराया जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
साउथम्पटन में सुबह से ही मौसम में सुधार नहीं हो रहा था और ऐसे में अंपायरों ने लगभग साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद दिन का खेल समाप्त करने का निर्णय किया। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजे (स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट) पर शुरू होना था। बता दें कि तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने के कारण खेल देर से शुरू हुआ था और खराब रोशनी के कारण इसे जल्दी समाप्त करना पड़ा था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने भारत के 217 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन बनाए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बारिश के कारण पहले दिन खेल नहीं हो पाया था जबकि दूसरे दिन 64.4 ओवर का ही खेल हो सका था। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन तीसरे सत्र में अधिकतर समय खेल नहीं हो पाया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) अब बर्बाद समय की भरपाई के लिए छठे दिन का उपयोग करेगी क्योंकि मैच में अभी तक केवल 141.1 ओवर ही संभव हो पाए हैं। यदि मैच ड्रॉ समाप्त होता है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Day four of the #WTC21 Final has been abandoned due to persistent rain ⛈️#INDvNZ pic.twitter.com/QvKvzQCphG
— ICC (@ICC) June 21, 2021