फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Shreyas Iyer to make Test debut in Kanpur against New Zealand confirms Ajinkya Rahane

IND vs NZ, 1st Test Shreyas Iyer : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू करेंगे श्रेयस अय्यर, रहाणे ने मैच से एक दिन पहले की पुष्टि

Wed, 24 Nov 2021 01:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Nov 2021 01:41 PM IST
सार

IND vs NZ 1st Test Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपना डेब्यू करेंगे। पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाए गए रहाणे ने मैच से एक दिन पहले इस बात की पुष्टि की कि श्रेयस प्लेइंग XI का हिस्सा बनेंगे। 
 

विज्ञापन
IND vs NZ Shreyas Iyer to make Test debut in Kanpur against New Zealand confirms Ajinkya Rahane
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ShreyasIyer15

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार यानी 25 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी जबकि श्रेयस अय्यर अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। पहले टेस्ट के लिए कप्तान बनाए गए रहाणे ने मैच से एक दिन पहले इस बात की पुष्टि की कि श्रेयस प्लेइंग XI का हिस्सा बनेंगे। 

विज्ञापन


मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए रहाणे ने कहा, 'श्रेयस अय्यर डेब्यू करने जा रहे हैं।' अय्यर के अलावा भी कोई डेब्यूटेंट होगा, इस बात पर अभी कोई विचार नहीं किया गया है और यह भी अभी तय नहीं है कि सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कितने बल्लेबाज खिलाए जाएंगे।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि केएल मैच से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए और उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में जगह मिली। लेकिन अय्यर के अनुभव और चौथे क्रम पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें मौका दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारत ने घरेलू टेस्ट में पांच स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है और शायद इस वजह से हनुमा विहारी को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया और उन्हें इंडिया ए के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भेज दिया गया। लेकिन राहुल की चोट ने टीम की चिंताएं बढ़ा दीं और यही कारण है कि रहाणे ने कहा, कि भारत को अपने बड़े खिलाड़ियों की कमी खलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed