फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS NZ Rohit Sharma Press Conference ahead India vs New Zealand 1st odi Ishan kishan Hyderabad

IND vs NZ: रोहित ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा- न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे ईशान किशन

Tue, 17 Jan 2023 08:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Tue, 17 Jan 2023 08:10 PM IST
सार

ईशान किशन ने पिछले साल 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपर केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
IND VS NZ Rohit Sharma Press Conference ahead India vs  New Zealand 1st odi Ishan kishan Hyderabad
ईशान किशन और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड की चुनौती के लिए तैयार है। कीवी टीम के खिलाफ भारत घरेलू मैदान पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। बुधवार (18 जनवरी) को होने वाले पहले मुकाबले से पूर्व टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को लेकर अटकलों को विराम दे दिया है। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईशान ओपनिंग नहीं, बल्कि मध्यक्रम बल्लेबाजी करेंगे।
विज्ञापन

ईशान किशन ने पिछले साल 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। उसके बाद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपर केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे। ऐसे में ईशान का खेलना तय माना जा रहा था। फैंस बस इतना जानना चाह रहे थे कि किशन किस क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे। रोहित और शुभमन गिल के रहने उनका ओपनिंग करना मुश्किल था। अब टीम इंडिया के कप्तान ने सबकुछ साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने क्या-क्या कहा?
श्रीलंका को 3-0 से हराने वाले रोहित का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ हाल में मिली जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी होगी। उनके खिलाफ सीरीज बड़ी चुनौती साबित होगी। रोहित ने कहा, "हम एक टीम के रूप में सुधार करना चाहते हैं और हमारे सामने जो कुछ भी है - बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के मामले में भी सुधार करने की कोशिश करते हैं।"

न्यूजीलैंड के बारे में बोलते हुए हिटमैन ने कहा, "यह एक बड़ा मौका है। न्यूजीलैंड की टीम मजबूत है। वह हमें चुनौती दे सकते हैं। हमने देखा कि न्यूजीलैंड एक बहुत अच्छी टीम है और वे पाकिस्तान में एक अच्छी सीरीज जीतकर आ रहे हैं। जाहिर है कि वे कुछ अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए हमारे लिए योजनाओं पर अमल करना चुनौतीपूर्ण होगा। ईशान मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। मुझे खुशी है कि उन्हें एक मौका मिला।''
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
जनवरी-फरवरी में छह मैचों के लिए भारत न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इंदौर, रांची और लखनऊ को भी एक-एक मैच की मेजबानी मिली है। इंदौर में 24 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, 27 जनवरी को रांची में पहला टी20 खेला जाएगा। 29 जनवरी को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 खेला जाएगा। इस सीरीज का अंत अहमदाबाद में होगा।
 

मैच

तारीख

मैच

जगह

1

18 जनवरी

पहला वनडे

हैदराबाद

2

21 जनवरी

दूसरा वनडे

रायपुर

3

24 जनवरी

तीसरा वनडे

इंदौर

4

27 जनवरी

पहला टी20

रांची

5

29 जनवरी

दूसरा टी20

लखनऊ

6

1 फरवरी

तीसरा टी20

अहमदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed