{"_id":"638065b6ae849921401a490a","slug":"ind-vs-nz-odi-shreyas-iyer-record-in-odis-in-new-zealand-scoring-half-century-equals-rameez-raja-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में वनडे में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, रमीज की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: श्रेयस ने बनाया रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में वनडे में लगातार चौथी बार 50+ स्कोर बनाया, रमीज की बराबरी की
Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:12 PM IST
सार
भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में श्रेयस ने चार चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 306 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन ने 72 रन और शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े।
विज्ञापन
हालांकि, भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन श्रेयस अय्यर ने बनाए। उन्होंने 76 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। अपनी पारी में श्रेयस ने चार चौके और चार छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105.26 का रहा। यह पारी खेलने के साथ ही श्रेयस ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह उनकी न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे में लगातार चौथी 50+ रन की पारी रही। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। श्रेयस ने इससे पहले 107 गेंदों में 103 रन, 57 गेंदों में 52 रन, 63 गेंदों में 62 रन की पारी खेली थी। यह तीन पारियों उन्होंने 2020 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर बनाए थे।
वहीं, न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली किसी टीम के बल्लेबाज ने दूसरी बार ऐसा किया है। उनसे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने ऐसा किया था। श्रेयस ने अब रमीज राजा की बराबरी कर ली। रमीज ने भी न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे में चार बार 50+ रन की पारियां खेली थीं। श्रेयस के अलावा संजू सैमसन ने 38 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 37 रन की नाबाद पारी खेली।