{"_id":"5e58d0fdbeab98bd476bf992","slug":"ind-vs-nz-ishant-sharma-down-with-pain-in-right-ankle-doubtful-starter-for-second-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर इशांत शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, चोटिल होकर इशांत शर्मा दूसरे टेस्ट से बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 28 Feb 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को एक झटका लगा है। पहले टेस्ट में पांच विकेट चटकाने वाले इशांत शर्मा फिर से चोटिल होकर क्राइस्चर्च टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इशांत के चोटिल होने से पहले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम चिंताएं बढ़ गईं हैं।
2 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : ट्विटर
इशांत दाएं टखने में चोट के कारण शुक्रवार को अभ्यास सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। आज इशांत अभ्यास के लिए आए थे, लेकिन वह असहज महसूस करने लगे, जिसके बाद उन्हें दाएं टखने का स्कैन कराने के लिए ले जाया गया।
3 of 5
इशांत शर्मा
एक सूत्र ने रिपोर्ट के आधार पर इशांत के बाहर होने की पुष्टि की है। अब इशांत की जगह उमेश यादव या नवदीप सैनी में से कोई एक उनकी जगह अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। उमेश की संभावना अधिक है, क्योंकि उन्हें 45 टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले टेस्ट मैच में इशांत ने भारतीय गेंदबाजों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। वह वड़ोदरा के खिलाफ रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और टखने की इस चोट से उबरने के बाद ही वह टीम से जुड़े थे।
विज्ञापन
5 of 5
इशांत शर्मा
- फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा ने वेलिंग्टन टेस्ट में कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 22.2 ओवर गेंदबाजी की थी, जिसमें छह ओवर मेडन फेंके थे और 68 रन देकर पांच विकेट झटके थे। इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट दर्ज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।